
Besan Milk Sudka Benefits: सर्दियों में नींद न आना, बार-बार खांसी-जुकाम होना या शरीर में कमजोरी महसूस होना, ये सब सामान्य समस्याएं हैं। लेकिन पंजाबी घरों में पीढ़ियों से चलती आ रही एक देसी रेसिपी इन सारी दिक्कतों का एकमात्र सॉल्यूशन है- सुडका यानी बेसन दूध। केसर, मलाई, इलायची, ड्राई फ्रूट्स और हल्दी समेत आप सभी ने कई तरह की दूध की रेसिपी ट्राई की होगी, लेकिन आपने अगर अभी तक ये बेसन वाला दूध नहीं पीया है, तो आपने बहुत टेस्टी और हेल्दी रेसिपी मिस कर दी है। इस बार सर्दियों में रूटीन को करें थोड़ा चेंज और पीएं हल्दी के बजाए बेसन वाला दूध। बेसन, हल्दी, काली मिर्च, अदरक और केसर जैसे दमदार इंग्रेडिएंट्स वाला यह दूध, इम्युनिटी बूस्ट करता है, ठंड-कफ से बचाता है, और गहरी नींद देता है।
पैन में 1 tsp घी डालकर लो फ्लेम पर गर्म करें।
घी में 2 tsp बेसन और काली मिर्च डालकर चलाएं। हल्का-सा सुनहरा होने तक भूनें।
अब इसमें ½ tsp हल्दी और ½ tsp सूखी अदरक पाउडर डालें। अच्छी तरह मिलाएं, चाहें तो कुछ ड्राई फ्रूट्स भी डालें।
इसे भी पढ़ें- Bitter Gourd Bitterness: इन 5 हैक्स से दूर होगा करेले का कड़वापन, 3 नंबर वाला है सबसे आसान
अब पैन में 2 कप दूध डालें। केसर डालना चाहें तो इसी समय डालें।
अब इसे 2-3 उबाल आने तक पकाएं ताकि बेसन अच्छी तरह पक जाए।
गैस बंद करके इसमें 1.5 tbsp गुड़ पाउडर डालकर मिला दें।
रात में सोने से पहले इसे गर्म-गर्म पीएं, रिलैक्सेशन तुरंत महसूस होगा!
इसे भी पढ़ें- एक बार खाया तो बार-बार बनायेंगे, ट्राई करें वेनिला कैरेमल हलवा की वायरल रेसिपी!
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.