World Coconut Day: चुटकी में निकलेगा सख्त खोल से नारियल, आजमाएं ये ट्रिक्स

Published : Sep 02, 2025, 08:39 AM IST
Coconuts Open Tips

सार

oconuts Open Tips: कच्चे नारियल को उसके खोल से बाहर निकलाने में सबसे ज्यादा मेहनत लगती है। लेकिन अगर हम कुछ ट्रिक्स की मदद लें तो ये काम आसान हो जाता है। तो चलिए वर्ल्ड कोकोनट डे पर हम कुछ ऐसे ही ट्रिक्स के बारे में जानते हैं। 

How to Remove Coconut from the Shell:2 सितंबर को पूरी दुनिया में कोकोनट डे (World Coconut Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन नारियल के आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय महत्व पर चर्चा की जाती है। नारियल एक ऐसा फल है जिसका स्वाद लाजवाब होता है। यह बेहद वर्सटाइल फल है, इसके पानी से लेकर गूदा तक का सेवन किया जाता है। इतना ही नहीं, नारियल से कई तरह की डिशेज भी बनाई जाती हैं। लेकिन किचन में नारियल लाने के बाद सबसे बड़ी दिक्कत इसे खोल (शेल) से बाहर निकालने की होती है। खासकर कच्चे नारियल को खोल से अलग करना काफी मुश्किल लगता है। यहां हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बताएंगे जिनसे नारियल को आसानी से खोल से निकाला जा सकता है।

नारियल फोड़ने का बेस्ट तरीका

नारियल का खोल निकालने से पहले इसे फोड़ने का सबसे अच्छा तरीका जान लें। नारियल को छीलने के बाद उसके आइज के नीचे बनी मोटी लाइन को देखें। यह वर्टिकल लाइन गहरी होती है। नारियल फोड़ने के लिए पत्थर या हथौड़े का इस्तेमाल करें और उसी लाइन पर हल्के-हल्के वार करें। इससे नारियल एक-दो बार में ही साफ तरीके से टूट जाएगा।

नारियल को खोल से बाहर निकालने का सही तरीका

फूटे हुए नारियल का पानी निकाल लें। गैस चूल्हा ऑन करें और टूटे हुए नारियल को उसके ऊपर 3-4 मिनट तक रखें। जब ऊपर का खोल काला हो जाए तो इसे गैस से हटाकर ठंडे पानी में डालें। ठंडे पानी में डालने से नारियल सिकुड़ जाएगा और खोल को बाहर की तरफ पुश करेगा। अब चाकू की मदद से नारियल को आसानी से साबुत बाहर निकाला जा सकता है। शेफ पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर इस ट्रिक को शेयर किया है। आप भी वीडियो देखकर इसे आसानी से समझ सकते हैं और बड़े आराम से नारियल को खोल से बाहर निकालने का हुनर सीख जाएंगे। 

 

 

और पढ़ें: रुई सा सॉफ्ट बनेगा कटहल का अचार, बनाते वक्त फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

नारियल को खोल से बाहर निकालने का दूसरा तरीका

नारियल के 3 आइज पर छेद करके उसका पानी निकाल लें। इसके बाद मोटी लाइन के चारों तरफ हथौड़े से हल्का-हल्का वार करें। धीरे-धीरे नारियल टूट जाएगा और फिर आप चाकू की मदद से गूदा आसानी से खोल से बाहर निकाल पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: रेसिपी को स्वादिष्ट बनाने वाला टमाटर कब बिगाड़ देता है खाने का स्वाद?

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी