Curdled Milk For Plant: फटे दूध का पानी नहीं है बेकार, ऐसे करें पौधों की देखभाल

Published : Feb 11, 2026, 04:07 PM IST
Curdled Milk For Plant

सार

Curdled Milk Uses For Plants: फटे दूध का पानी कैल्शियम और लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है, जो पौधों की ग्रोथ बढ़ाने और मिट्टी को पोषण देने में मदद करता है। आइए देखें इसका इस्तेमाल कैसे करें?

Plant Care Tips: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि अक्सर दूध फट जाता है, जिससे आप पनीर तो बना लेते हैं लेकिन इसके बाद जो नीचे पानी जमा होता है उसे फेंक देते हैं? तो इसे फेंकने की जगह उस पानी का इस्तेमाल पौधों के लिए आप कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और लैक्टिक एसिड होता है, जो पौधों की मिट्टी को पोषण देता है, फंगल समस्याओं से बचाता है और पौधे की ग्रोथ में बहुत फायदेमंद होता है। आइए आज जानते हैं कि किन पौधों में और कैसे आप फटे हुए दूध का पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फूलों वाले पौधे में करें फटे दूध के पानी का इस्तेमाल

आप गुलाब, गुड़हल, गेंदा या जैस्मिन जैसे फूलों वाले पौधे में फटे हुए दूध के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे पानी के मिलाकर एक स्प्रे बोतल में डालकर इसे पौधों की जड़ों में छिड़कें। ऐसा करने से मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होती है, फूल ज्यादा आते हैं और पत्तियां भी हरी भरी रहती हैं।

और पढे़ं- Luxury Plant Ideas: रईसों के घर में जरूर मिलेंगे 5 पौधे! कम मेंटेनेंस में आलीशान लुक

सब्जियों के पौधे में करें फटे दूध के पानी का इस्तेमाल

अगर आपने घर में किचन गार्डन बनाकर रखा है और टमाटर, मिर्च, पालक, धनिया जैसे पौधे लगाए हुए हैं। तो इन्हें मजबूत बनाने के लिए आप फटे हुए दूध के पानी का इस्तेमाल इसमें डायरेक्ट ही कर सकते हैं, इससे पौधे मजबूत बनते है और पत्तियों की ग्रोथ तेजी से होती है।

इनडोर प्लांट्स में करें फटे दूध के पानी का इस्तेमाल

इनडोर प्लांट्स को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि इन्हें कम धूप मिल पाती है। ऐसे में फटे दूध के पानी को बराबर मात्रा में नॉर्मल पानी के साथ मिलाएं। इसे स्नेक प्लांट, पीस लिली, एरिका पाम जैसे पौधों में डालें। ऐसा करने से उनकी पत्तियां चमकदार बनी रहती है और मिट्टी को पोषण मिलता है।

ये भी पढे़ं- Kitchen Garden Vegetables: किचन गार्डेन में जड़ वाली सब्जियां उगाने का सीक्रेट तरीका

फटे दूध के पानी का इस्तेमाल कैसे करें

फटे दूध का पानी सीधे पौधों में ना डालें, इसमें एक भाग फटे दूध का पानी और दो से तीन भाग सादा पानी मिलाएं। 15 दिन या 1 महीने में एक बार इसे पौधों में डालें। बहुत ज्यादा मात्रा में फटे दूध का पानी डालने से बदबू आती है और कीड़े लग सकते हैं।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Luxury Plant Ideas: रईसों के घर में जरूर मिलेंगे 5 पौधे! कम मेंटेनेंस में आलीशान लुक
Promise Day Plant: वादे की गहराई पौधे की हरियाली से होगी तय! प्रॉमिस डे पर लगाएं 5 एवरग्रीन प्लांट