
Healthy Morning Drinks:सुबह की शुरुआत अगर चाय या कॉफी के बिना अधूरी लगती है, तो यह आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। खाली पेट कैफीन लेने से एसिडिटी, डिहाइड्रेशन, और ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह आपके हार्मोनल बैलेंस को भी खराब कर देता है। ऐसे में अगर आप एक हेल्दी जीवन चाहते हैं, तो सुबह की शुरुआत कुछ नेचुरल और एनर्जी देने वाले ड्रिंक्स के साथ करना चाहिए।
पुदीने की चाय में कैफीन नहीं होता है। इसलिए सुबह की शुरुआत आप एक फ्रेश टी के साथ कर सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी में पुदीने की पत्तियों को उबालें। मिठास के लिए इसमें हल्का शहद डाल सकते हैं। इसे पीने के बाद आपको फ्रेशनेस का एहसास होगा। पेपरमिंट का चाय पीने से पाचन दुरुस्त रहता है। तनाव कम होता है। कैलोरी कम होती है, तो वजन कम करता है।
सुबह उठते ही एक गर्म पानी में आधा नींबू मिलाकर लेमन टी बना सकते हैं। इसे पीने से शरीर से टॉक्सिन निकलते हैं और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।
सुबह आप जिंजर टी का स्वाद भी ले सकते हैं। पानी में फ्रेश जिंजर या फिर ड्राई जिंजर को उबालकर पिएं। इसे रोज पीने से इंफ्लामेशन घटती है। यह मांसपेशियों के दर्द को दूर करता है। बिना शुगर इसे पीने से 5 कैलोरी ही शरीर में जाती है।
हल्दी, दालचीनी, अदरक जैसे मसालों को दूध में उबालकर गोल्डन मिल्क बनाया जाता है। इसे भी आप सुबह में पी सकते हैं। यह किसी भी तरह के दर्द खासकर जोड़ों के दर्द में राहत दिलाती है। यह ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है।
ग्रीन टी, तुलसी टी सुबह के लिए बढ़िया ऑप्शन है। ये शरीर में ऐंटीऑक्सिडेंट्स बढ़ाती हैं और फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद करती हैं।
माचा लाते एक ग्रीन टी है, जो चाय की पत्तियों को पीसकर बनाया जाता है। आप इसे सुबह-सुबह चाय-कॉफी की जगह पी सकते हैं। इसमें हल्का दूध और शहद भी मिला सकते हैं। वैसे इसे प्लेन पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा होता है, जो बॉडी को अंदर से मजबूत करता है। शरीर को डिटॉक्स करता है। इसमें हल्का कैफीन होता है।
रातभर एक चम्मच जीरा या धनिया के बीज भिगो दें। सुबह इसे उबालकर गुनगुना पीएं। यह ड्रिंक पेट को हल्का रखता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।
और पढ़ें: Forties के डॉक्टर की चेतावनी, खाली पेट भूलकर भी ना खाएं ये 3 चीजें
बेली फैट कम करने के लिए गुनगुना नींबू पानी और शहद सबसे फायदेमंद ड्रिंक मानी जाती है। सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, शरीर में जमा अतिरिक्त फैट धीरे-धीरे गलने लगता है और पाचन तंत्र भी बेहतर काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन C शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे पेट की सूजन और ब्लोटिंग भी कम होती है। अगर इसे रोजाना एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट के साथ लिया जाए, तो बेली फैट घटाने में यह बेहद असरदार साबित होती है।
तेजी से मोटापा कम करने के लिए सुबह खाली पेट ग्रीन टी, नींबू-शहद पानी, या जीरा पानी पीना सबसे असरदार माना जाता है। ये ड्रिंक्स शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करती हैं, फैट बर्निंग प्रक्रिया को बढ़ाती हैं और शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती हैं। ग्रीन टी में मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट्स फैट सेल्स को टूटने में मदद करते हैं, जबकि नींबू और शहद का मिश्रण पेट की चर्बी घटाने में कारगर होता है। अगर इन ड्रिंक्स के साथ आप हल्की एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट फॉलो करें, तो वजन घटाने के परिणाम जल्दी दिखाई देने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम का शरीर पर क्या होता है असर? 10 हेल्थ टिप्स से खुद को रखें स्वस्थ
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.