10 health tips to stay healthy: बदलते मौसम में सर्दी, खांसी, फ्लू और इंफेक्शन जैसी बीमारियां तेजी से फैलती हैं। जानें 10 हेल्थ टिप्स, जिनकी मदद से आप अपनी इम्युनिटी मजबूत रखकर मौसम के असर से खुद को बचा सकते हैं।

Effect of Changing Weather: दिवाली के बाद देश के उत्तर भारत सहित विभिन्न राज्यों में तापमान बदलने लगता है। सर्दियों के मौसम की शुरुआत में शरीर को नए तापमान के साथ एडजस्ट करना पड़ता है। इस कारण से शरीर पर स्ट्रेस बढ़ता है। अगर किसी व्यक्ति की इम्युनिटी कमजोर होती है, तो वह बदलते मौसम में तुरंत बीमार पड़ जाता है। वहीं मजबूत इम्यूनिटी वाले लोग बदलते हुए मौसम में भी स्ट्रांग रहते हैं। मौसम बदलने पर व्यक्ति को आमतौर पर सर्दी, खांसी के साथ इन्फेक्शन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। वहीं कुछ लोगों की स्किन ड्राय होने लगती है। येल यूनिवर्सिटी की स्टडी के अनुसार नाक का तापमान शरीर के तापमान से कम होने पर वायरस तेजी से बढ़ता है। जानिए मौसम बदलने पर कौन सी बीमारियां शरीर पर अटैक कर सकती हैं और इनसे कैसे बचा जाए।

बदलते मौसम के कारण होती हैं ये बीमारियां

  1. सर्दी- खांसी 
  2. फ्लू
  3. एलर्जी
  4. गले और स्किन का इन्फेक्शन
  5. तेज बुखार आना
  6. जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द
  7. डायजेस्टिव प्रॉब्लम 
  8. सांस संबंधी समस्या
  9. कंजंक्टिवाइटिस 
  10. निमोनिया

और पढ़ें: सावधान! मांस में छिपा बैक्टीरिया कर सकता है UTI का हमला

बदलते मौसम में 10 हेल्थ टिप्स करेंगी मदद

बदलते मौसम में खुद को बीमार होने से बचाने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है। साथ ही खुद को हेल्दी रखने के लिए निम्नलिखित टिप्स अपना सकते हैं।

  1.  खाने में रोजाना विटामिन C युक्त फूड्स शामिल करें।
  2. आप इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए विटामिन डी, विटामिन B12 सप्लीमेंट्स भी जरूर लें। 
  3. अगर आपको अक्सर जुखाम हो जाता है, तो रोजाना गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपको गले में राहत मिलेगी।
  4. ठंडियों में अक्सर लोग आइसक्रीम या कोल्ड ड्रिंक पीते हैं, जो कि बीमारी को बढ़ाने का काम करता है। इससे दूरी बनाएं।
  5.  आपके घर में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे कि जुकाम खांसी में राहत मिले।
  6. अगर आपको हल्की सी भी गर्मी लगे, तो भूल कर भी AC का इस्तेमाल न करें, वरना घर में लोगों को बीमारी का खतरा बढ़ जाएगा। 
  7. इंफेक्शन से बचने के लिए हाइजीन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। साफ सफाई इंफेक्शन से बचाती है। 
  8. आपको रोजाना बदलते मौसम में एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। ऐसे न सिर्फ इम्युनिटी बढ़ती है बल्कि बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
  9.  7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। अच्छी नींद भी इम्यूनिटी मजबूत करती है।
  10. सर्दी जुकाम होने पर अदरक, लहसुन, हल्दी का पानी आदि डाइट में जरूर शामिल करें।

और पढ़ें: Chhath Health Tips: छठ पूजा से पहले और बाद ऐसे रखें हेल्थ का ख्याल, नहीं होगी कमजोरी