
68 kg weight loss journey: सही लाइफस्टाइल ना होने के कारण या किसी बीमारी के कारण अचानक से शरीर का वजन बढ़ जाता है। बड़े हुए वजन के साथ रोजाना के काम करना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर वेट लॉस करना हो तो आपको कई तरीके के टिप्स दिए जाते हैं। कुछ लोग डाइट या एक्सरसाइज प्रॉपर फॉलो नहीं कर पाते। लेकिन एक महिला ने 68 किलो वजन सिंपल टिप्स से घटाकर यह साबित कर दिया कि वेट लॉस बड़ी बात नहीं। आइए जानते हैं महिला ने 68 किलो वेट लॉस करने के लिए किन टिप्स की मदद ली और कैसे अपने लुक को चेंज कर दिया।
महिला ने वेट लॉस के लिए अपने खाने में ओट्स के साथ मिल्क ब्रेकफास्ट में लिया। वहीं आलू को बेक करके भी खाया। फ्रेश वेजिटेबल्स एंड फ्रूट्स, फाइबर युक्त पास्ता, योगर्ट और प्रोटीन युक्त भोजन जैसे कि पनीर, रेड मीट आदि शामिल किया। अधिक कैलोरी के भोजन को कैलोरी डिफिसिट की मदद से कंट्रोल किया। ऐसा करने से वेट लॉस में मदद मिली।
और पढ़ें: केले के छिलके से लेकर केसर के पानी तक, भाग्यश्री के ग्लोइंग स्किन के ये हैं राज
जिम में अगर ट्रेनर की मदद से आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, तो वेट लॉस होता है। एक बात का ध्यान रखें कि वजन कम अचानक से नहीं होगा। इसके लिए रोजाना रूल्स को फॉलो करना होगा। महिला ने 68 किलो वेट लॉस करने के लिए वेट ट्रेनिंग के साथ ही स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो एक्सरसाइज का सहारा लिया। रोजाना ट्रेनर की मदद से जिम में एक्सरसाइज की और उसी के हिसाब से डाइट भी फॉलो की।
महिला अपने इंस्टाग्राम में फॉलोवर्स के लिए लिखती हैं कि आपको वेट लॉस के दौरान ग्रीन पाउडर या फिर पैक्ड फूड की जरूरत नहीं। आप ताजी सब्जियां या फल खाकर भी आसानी से वेट लॉस कर सकती हैं। वेट लॉस फैंसी नहीं दिखना चाहिए बल्कि इसे सिंपल प्रोसेस मानना चाहिए, जो आपके शरीर को फिट करने में मदद करता है।
और पढ़ें: 50 किलो वजन कम करने वाली डॉक्टर ने बताए वेट लॉस के 6 गोल्डन टिप्स, 30 दिनों में दिखेगा असर
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.