30 days weight loss tips: डॉ. शिखा सिंह के बताए वेट लॉस गोल्डन रूल्स अपनाकर आप बिना कड़ी एक्सरसाइज के भी 30 दिन में 10 किलो तक वजन घटा सकते हैं। सही नींद, पानी, डाइट और स्ट्रेस कंट्रोल से वेट लॉस आसान होगा।
Weignt loss golden rules: 10 किलो 30 दिन में कम करना उन लोगों के लिए काफी मुश्किल काम होता है, जिनका वेट एक्सरसाइज करने पर भी कम नहीं होता है। 110 किलो की डॉक्टर शिखा सिंह बताती हैं कि आप आसानी से एक महीने में 10 किलो तक वेट लॉस कर सकते हैं। वेट लॉस करने के लिए गोल्डन टिप्स अपनाने होंगे। जानिए डॉक्टर ने बिना कड़ी एक्सरसाइज के किन टिप्स को फॉलो करने की सलाह दी।
डॉ शिखा सिंह कहती हैं कि अगर आप एक्सरसाइज में ज्यादा समय नहीं देना चाहते, तो कुछ गोल्डन रूल्स अपना कर वेट लॉस कर सकते हैं। रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। रात में 11:00 सो जाएं और सुबह 7 बजे के पहले उठ जाएं। यह रूल वेट लॉस में मदद करेगा।
वेट लॉस करना है तो एक दिन में तीन से साढ़े 3 लीटर तक पानी जरूर पिएं। अगर आप पानी पीना भूल जाती हैं तो अलार्म लगा सकते हैं। हर 1 घंटे में एक गिलास पानी जरूर पिएं। इससे आपकी क्रेविंग शांत होगी और वजन कम करने में मदद मिलेगी।
अगर वेट लॉस करना है तो शाम को 7:00 बजे के पहले डिनर खत्म कर लें। अगर 7 बजे के बाद भूख लगे है, तो पानी पीकर काम चला सकते हैं।
स्ट्रेस बिल्कुल भी न लें। अगर आपको स्ट्रेस फील हो रहा है तो आप मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं।
रोजाना वेट को मशीन में जरूर चेक करें। अगर 100 से 200 ग्राम वेट बढ़ भी जाए तो परेशना होने की जरूर नहीं है। आप डाइट को कंटीन्यू फॉलो करें। वेट कम जरूर होगा।
घर का खाना ही आपको खाना है। हो सके तो घर के खाने में शुगर की मात्रा को पूरी तरह से बंद कर दें। अगर ऐसा नहीं कर सकते हैं तो शुगर कम ही लें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.