
हेल्थ डेस्क : सर्वाइकल पेन एक आम समस्या है, जो आमतौर पर गलत बैठने की आदतों, लंबे समय तक मोबाइल या कंप्यूटर का उपयोग और गर्दन पर एक्स्ट्रा प्रेशर डालने के कारण होती है। योग के जरिए इस दर्द से राहत पाई जा सकती है। हालांकि ध्यान रखें कि सभी आसन धीरे-धीरे और सावधानी से करें और अगर दर्द ज्यादा हो तो योग एक्सपर्ट से सलाह लें। नियमित योग अभ्यास से न सिर्फ सर्वाइकल पेन बल्कि शरीर की लचीलापन और शक्ति भी बढ़ती है। यहां जानें 7 ऐसे योगासन, जो सर्वाइकल पेन में चमत्कारिक रूप से काम करते हैं।
सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। हथेलियों को कंधों के पास रखें। धीरे-धीरे शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं, सिर को ऊपर की ओर ले जाएं। 10-15 सेकंड तक रुकें और फिर नीचे आएं। ये गर्दन और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है और दर्द को कम करता है।
गर्दन घुमाने पर नहीं फील होगा दर्द, जानें Cervical Pain दूर करने के घरेलू उपाय
इसे परफॉर्म करने के लिए दोनों हाथों और घुटनों के बल जमीन पर आएं। सांस भरते हुए पीठ को ऊपर की ओर उठाएं और सिर को नीचे करें। सांस छोड़ते हुए सिर को ऊपर उठाएं और पीठ को झुकाएं। फिर इसे 8-10 बार दोहराएं। फायदे की बात करें तो ये गर्दन और कंधों के तनाव को दूर करता है और लचीलापन बढ़ाता है।
घुटनों के बल बैठें और कमर को पीछे की ओर झुकाएं। माथे को जमीन पर रखें और हाथों को आगे की ओर फैलाएं। आगे 20-30 सेकंड तक इस स्थिति में रहें। इसका फायदा ये है कि गर्दन और कंधों को आराम देता है और दर्द को कम करता है।
इस आसन के लिए जमीन पर पैर सीधे करके बैठें। दाएं पैर को बाएं पैर के ऊपर रखें, फिर बाएं हाथ को दाएं घुटने पर रखें और दाईं ओर मुड़ें। कुछ सेकंड रुकें और दूसरी तरफ दोहराएं। ये आसन गर्दन और रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाता है।
सीधे खड़े होकर सांस छोड़ते हुए कमर से आगे झुकें। सिर को लटकने दें और हाथों को पैरों के पास रखें। 20-30 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें। इससे आपको गर्दन और कंधों में खिंचाव होगा और तनाव को कम करने में मदद मिलेगी।
सीधे बैठें या खड़े हों। सिर को धीरे-धीरे दाईं ओर झुकाएं और बाएं हाथ से खिंचाव दें। दूसरी तरफ भी यही करें। इसे 5-10 बार दोहराएं। ये आसन गर्दन की जकड़न को दूर करता है और रक्त संचार बढ़ाता है।
पेट के बल लेटें और दोनों हाथों को सिर के नीचे रखें। गर्दन और कंधों को पूरी तरह से आराम दें। फिर 1-2 मिनट तक इसी स्थिति में रहें। इससे आपको सर्वाइकल पेन से राहत मिलेगी और शरीर को रिलैक्स भी मिलेगा।
सर्दियों में दिल का ख्याल: क्या आप जानते हैं ये ज़रूरी बातें?
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.