
Walk for heart health: बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोग एक्सरसाइज काफी कम ही कर पाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर कोई भी इंसान करीब आधे घंटे तक रोजाना चलता है, तो वह आसानी से हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है। प्रतिदिन 2000 कदम चलने की तुलना में 7000 स्टेप्स वॉक हार्ट संबंधी बीमारियों और मृत्यु के जोखिम को कम करने का काम करती है। आइए जानते हैं कि रिसर्च में और क्या खास बातें सामने आई।
द लैंसेट पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित शोध के लिए बड़ी संख्या में युवाओं को शामिल किया गया था। 1,60,000 से ज्यादा वयस्कों के मापे गए कदमों के आधार पर पाया गया कि हृदय रोग, मनोभ्रंश, कैंसर, मधुमेह और मृत्यु जैसे जोखिम को कम किया जा सकता है।
पैदल चलना एक प्रकार की एरोबिक एक्सरसाइज होती है। अगर महीनों तक रोजाना चला जाए तो सिस्टोलिक और डायस्टोलिक प्रेशर कम होते हैं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
अगर रोजाना 7000 स्टेप्स तक चला जाता है, तो इससे कैलोरी बर्न होता है और वेट को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वेट कंट्रोल में रहने से शरीर में कई बीमारियों का जोखिम अपने आप कम हो जाता है।
और पढ़ें: PCOS से मुहांसे संग तेजी से बढ़ा वजन, ऐसे 23 Kg वेट लॉस कर लड़की ने बदल डाली काया
शारीरिक गतिविधि करने से शरीर की सूजन भी कम होती है। अगर कोई व्यक्ति रोजाना वॉक कर रहा है, तो इससे शरीर की इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद मिलती है।
पैदल चलने से टेंशन के साथ ही डिप्रेशन को कम करने में भी मदद मिलती है। व्यक्ति की नींद में भी सुधार देखने को मिलता है। हॉर्मोन का लेवल भी ठीक होता है। इस तरह से रोजाना चलने से एक नहीं बल्कि शरीर को कई लाभ मिलते हैं।
अगर आप बिल्कुल नहीं चलते हैं, तो आपको चलना शुरू कर देना चाहिए। जो लोग चलते हैं, उन्हें अपने कदमों को बढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होंगे। अगर आपके पैर में किसी प्रकार की समस्या हो, तो लंबे कदमों से चलना अवॉइड करना चाहिए।
और पढ़ें: Garlic Dipped in Honey: किन लोगों को शहद में लहसुन डुबोकर नहीं खाना चाहिए? जानें इसके नुकसान
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.