75 साल की उम्र में 3 बार कैंसर का किया सामना, जाने कैसे बढ़ती उम्र में महिला ने खुद को रखा फिट

Published : Sep 05, 2025, 06:48 PM IST
Healthy lifestyle and cancer

सार

Healthy lifestyle and cancer: 75 साल की डॉक्टर नताशा वीटा-मोर ने तीन बार कैंसर को मात देकर हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाई। एक्सरसाइज, प्रोटीन फूड और सप्लीमेंट्स के जरिए उन्होंने खुद को फिट रखा।

कैंसर की बीमारी होने पर हर उम्र का व्यक्ति टूट सा जाता है। बीमारी का ट्रीटमेंट व्यक्ति को तोड़ देता है। सोचिए अगर किसी व्यक्ति को जीवन में 3 बार कैंसर का सामना करने पड़े तो क्या हाल होगा? 75 साल की डॉक्टर नताशा वीटा-मोर से हर कोई सीख ले सकता है। बढ़ती उम्र में तीन बार कैंसर से उभर चुकी डॉक्टर नताशा एक हेल्थी लाइफस्टाइल अपनाती हैं। उनके जीवन को देखकर कोई भी व्यक्ति इंस्पिरेशन ले सकता है। जानिए डॉक्टर नताशा ने बढ़ती उम्र में कैसे कैंसिल से जंग लड़ी और खुद को कैसे फिट रखा।

तीन बार कैंसर का किया सामना

सिएरा क्लार्क के एक यूट्यूब एपिसोड में डॉ नताशा बताती हैं कि उन्हें साल 2001 में मूत्राशय का कैंसर हो गया था। जब वो कैंसर ठीक हो गया, तो करीब 10 साल बाद फिर से कैंसर उभर कर सामने आया। वहीं 2023 में डॉक्टर नताशा को स्किन कैंसर ने जकड़ लिया। बढ़ती उम्र के साथ नताशा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इतनी मुश्किल दौर में भी डॉक्टर नताशा ने खुद को हेल्दी रखने पर पूरा जोर दिया। नताशा मानती हैं कि सबसे खास होता है यह स्वीकार करना कि आप बीमारी को हरा देंगे और आगे बढ़ते रहेंगे। इस सोच के साथ अपनी बॉडी को मजबूत बनाते रहे।

75 साल में एक्सरसाइज है जरूरी

डॉ नताशा शरीर की क्षमता को बढ़ाने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करती हैं। इसी कारण उन्हें बीमारी के ट्रीटमेंट का दर्द सहने की क्षमता मिली। शरीर मजबूत बनाने के लिए डॉक्टर नताशा कोर स्ट्रैंथ पर ध्यान देने के साथ ही वह वजन उठाती हैं।साथ ही हफ्ते में ज्यादा दिन सक्रिय रहती हैं। सिंपल एक्टिविटी करने से उनका शरीर थकावट महसूस नहीं करता।

प्रोटीन फूड और सप्लीमेंट्स से फिटनेस

डॉ नताशा अपने खाने में सलमान, एवोकाडो, खीरा, केल और प्रोटीन युक्त सब्जियां लेती हैं। खाने में कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट लेना उन्हें पसंद है। साथ ही उन्हें आइसक्रीम और चॉकलेट खाना पसंद है। नताशा मानती हैं कि अगर संतुलित आहार सोच समझकर किया जाए, तो डाइटिंग करने की जरूरत नहीं होती। वहीं शरीर को फिट रखने के लिए विटामिन के साथ B कॉम्प्लेक्स, विटामिन डी, कैल्शियम, ओमेगा 3 के सप्लीमेंट्स भी लेती हैं।

और पढ़ें: रेबीज के 6 शुरुआती लक्षण: क्या समय रहते पहचान कर बचाई जा सकती है जान?

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

हेयर कंडीशनर बनाए घर पर, रूखे-बेजान बालों के लिए DIY रेसिपी
गर्मी में बच्चे को हो गई है घमौरी? ये आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत