
Best Vegetarian Sources of Vitamin B12: नेशनल न्यूट्रिशन वीक हर साल 1 सितंबर से शुरू होता है और इसका उद्देश्य लोगों को पोषण से भरपूर खाने-पीने के चीजों को लेकर जागरूक करना है। आज के समय में ज्यादातर लोग सस्टेनेबल लाइफस्टाइल की ओर रुख मोड़ रहे हैं और नॉनवेज खाने से दूरी बना रहे हैं। नॉनवेज छोड़ने और प्योर वेज लोगों के साथ समस्या ये आती है, विटामिन बी12 को लेकर यह भ्रम है कि ये सिर्फ मीट, बीफ, ऐग और फिश में पाया जाता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे वेजिटेरियन फूड के बारे में बताएंगे, जो नेचुरल बी 12 का पावर हाउस है, जो शरीर को एनर्जी देता है, दिमाग को दुरुस्त रखता है और बल्ड सेल्स को हेल्दी बनाए रखता है।
दूध, दही, पनीर, चीज और छाछ शुद्ध शाकाहारी फूड की लिस्ट में आते हैं और इसमें भरपूर मात्रा में बी12 पाया जाता है। हर दिन एक गिलास दूध या दही खाने से शरीर में बी 12 की कमी पूरी हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- National Nutrition Week 2025: पेट भरना काफी नहीं, हेल्दी न्यूट्रिशन के बिना अधूरा है बच्चे का ग्रोथ
कोम्बुचा, कांजी, इडली, डोसा, ढोकला और उत्तपम फर्मेंटेड फूड की कैटेगरी में आते हैं, जिसे प्रोबायोटिक्स के साथ-साथ बी12 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये गट हेल्थ को स्वस्थ रखता है और शरीर के जरूरी विटामिन्स को पूरा करता है।
कुछ खास तरह के मशरू, जैसे शिटाके और बटन मशरूम में बी 12 की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि ये इम्यून को भी बूस्ट कर हमें बीमारी से बचाता है।
इसे भी पढ़ें- महंगा नहीं, ये 5 सस्ते न्यूट्रिशन सोर्स बनाएंगे आपको अंदर से स्ट्रॉन्ग
सोया मिल्क, टोफू, सोया चंक्स जैसे सोया प्रोडक्ट प्रोटीन के पावर हाउस हैं। वेजिटेरियन लोगों के लिए ये बढ़िया बी 12 का सोर्स है, जिसे डेली डाइट में शामिल कर शरीर की एनर्जी और मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं।
अंकुरित चना, मूंग, मसूर जैसी दालें सालों से खाई जा रही है। इसमें प्रोटीन, आयरन और दूसरे पोषक तत्वों के साथ बी 12 भी पाया जाता है। इसे डेली डाइट में लेने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और नेचुरल एनर्जी बनी रहती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.