
Rabies Prevention Tips: रेबीज एक जानलेवा वायरल बीमारी है, जो नर्वस सिस्टम पर हमला करती है और एक बार लक्षण दिखने के बाद लगभग हमेशा घातक साबित होती है। यह बीमारी ज्यादातर संक्रमित जानवरों जैसे कुत्ते, चमगादड़ या अन्य जंगली जीवों के काटने या खरोंचने से फैलती है। कई बार रेबीज के वायरस हफ्तों या महीनों तक शरीर में छुपा रहता है। धीरे-धीरे इनके लक्षण दिखने शुरू होते हैं। तो चलिए जानते हैं, इसके शुरुआती लक्षण और क्या लक्षण दिखने के बाद मरीज को बचाया जा सकता है।
जानवर के काटने या खरोंचने वाली जगह पर जलन, खुजली या सुन्नपन होने लगता है। यह रेबीज का पहला संकेत हो सकता है।
थकान, सिरदर्द, बदन दर्द और कमजोरी जैसे सामान्य लक्षण शुरुआत में नजर आते हैं, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।
गले की मांसपेशियां प्रभावित होने लगती हैं, जिससे पानी पीने या खाना निगलने में परेशानी होती है और लार लगातार टपकती रहती है।
रेबीज के एक लक्षण में यह भी शामिल है। गले में ऐंठन के कारण पानी पीने की कोशिश में घबराहट या डर लगना रेबीज का प्रमुख लक्षण है।
वायरस दिमाग तक पहुंचने पर मानसिक लक्षण सामने आते हैं। मरीज में गुस्सा, भ्रम, घबराहट या अजीब व्यवहार दिख सकता है।
गर्दन या पीठ की मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन शुरू हो सकती है। धीरे-धीरे यह लकवे का रूप ले लेती है और मरीज कोमा में जा सकता है।
जवाब-जैसे ही रेबिज के शुरुआती लक्षण (Symptoms) दिखाई देने लगते हैं, तब तक इसका कोई इलाज नहीं होता। मतलब, अगर इंसान में रेबीज के क्लिनिकल लक्षण शुरू हो गए, तो लगभग हमेशा इसका नतीजा मौत ही होता है। दुनिया में अब तक केवल बहुत ही गिने-चुने केस ऐसे हुए हैं, जहां व्यक्ति लक्षण शुरू होने के बाद भी बच पाया है।
और पढ़ें: 68 किलो वेट लॉस के लिए महिला ने किए 3 बदलाव, वेट ट्रेनिंग से कैलोरी डेफिसिट रही मददगार
जवाब- रेबीज का संक्रमण मामूली खरोंच या संक्रमित लार के संपर्क से भी हो सकता है। इसलिए किसी भी जानवर के काटने या खरोंचने के बाद तुरंत घाव को धोएं और डॉक्टर से संपर्क करें। रेबिज होने से पहले इलाज संभव है।
घाव को तुरंत 15–20 मिनट तक साबुन और पानी से धोएं।
एंटीसेप्टिक (जैसे आयोडीन या स्पिरिट) लगाएं।
जितनी जल्दी हो सके नजदीकी अस्पताल में जाकर रेबीज वैक्सीन और जरूरत हो तो इम्यूनोग्लोबुलिन का इंजेक्शन लगवाएं।
इसे भी पढ़ें: केले के छिलके से लेकर केसर के पानी तक, भाग्यश्री के ग्लोइंग स्किन के ये हैं राज
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.