Barley Benefits:सेहत का खजाना है बार्ली वॉटर, जानें 5 फायदे और बनाने का तरीका

Published : Aug 03, 2025, 06:57 PM IST
barley water

सार

Barley Water Benefits: बार्ले वॉटर फाइबर, बीटा-ग्लूकन और मिनरल्स से भरपूर है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने, पाचन सुधारने, डिटॉक्स और वजन घटाने में मदद करता है।  

DID YOU KNOW ?
जौ में फाइबर की मात्रा
इंडियन स्पाइस रिसर्च के मुताबिक, जौ में 17-20% फाइबर होता है और भारत में हर साल 1.7 मिलियन टन से ज्यादा उत्पादन होता है।

Healthy Lifestyle Drink: जौ यानी बार्ली को आमतौर पर बियर और व्हिस्की बनाने के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये अनाज आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकता है? बार्ली फाइबर, बीटा-ग्लूकन और मिनरल्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम, सेलेनियम और बी-विटामिन्स से भरपूर होता है। यह पाचन से लेकर वजन कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने तक कई हेल्थ बेनिफिट्स देता है। आइए जानते हैं बार्ली वॉटर के 5 बड़े फायदे और इसे बनाने का आसान तरीका।

 कोलेस्ट्रॉल को करता है कम

बार्ली वॉटर में मौजूद बीटा-ग्लूकन एक सॉल्युबल फाइबर है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को आंतों में बनने से रोकता है और शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

पाचन को करता है बेहतर

जौ में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यह कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत देता है और नियमित रूप से लेने पर बवासीर या डाइवर्टीकुलोसिस जैसी समस्याओं से भी बचा जा सकता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

बार्ली वॉटर का ग्लायसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा कर देता है। यह टाइप 2 डायबिटीज़ से जूझ रहे लोगों या शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने वालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन को अधिक प्रभावी बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Lemon Water Side Effects: दांत, पेट और स्किन पर पड़ सकता है असर, इन संकेतों को जानें

डिटॉक्स और हाइड्रेशन में मददगार

जौ का पानी नैचुरल डाइयुरेटिक होता है, जो किडनी को अतिरिक्त पानी और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह खासतौर पर यूरिन इन्फेक्शन या वाटर रिटेंशन जैसी समस्याओं में कारगर है। गर्मियों में या बीमारी के दौरान यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी सहायक होता है।

 वजन घटाने में मदद करता है

बार्ली वॉटर फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे भूख कम लगती है और दिनभर की कैलोरी इनटेक भी घटती है। इसे हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल के साथ लेने पर वजन घटाने या मेनटेन करने में मदद मिलती है।

बार्ली वॉटर बनाने का तरीका:

सामग्री:

  • 1/4 कप जौ (hulled barley)
  • 4 कप पानी

विधि:

  • सबसे पहले जौ को अच्छे से धो लें।
  • अब इसे 4 कप पानी में 30–40 मिनट तक उबालें।
  • जब जौ अच्छी तरह पक जाए, तो इसे छान लें और ठंडा होने दें।
  • स्वाद के लिए इसमें नींबू या दालचीनी भी मिला सकते हैं।
  • ध्यान रखें कि शुगर न डालें, खासकर अगर आप शुगर कंट्रोल कर रहे हैं।

और पढ़ें: Preity Zinta Workout: 50 की उम्र में दिखेंगी एकदम फिट, चुनें Preity Zinta से वर्कआउट रूटीन

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बेबी को सॉलिड फूड खिलाते समय पेरेंट्स अक्सर करते हैं ये 5 गलतियां, जानें डॉक्टर एडवाइस
Medicine Timing Guide: प्रिस्क्रिप्शन में OD, BD, TDS का क्या मतलब होता है? डॉक्टर से जानें दवा लेने का सही समय