Preity Zinta Fitness: प्रीति जिंटा अपने वर्कआउट में क्रंच, पिलाटे, केबल कर्ल्स और स्क्वाट्स शामिल करती हैं। उनकी फिटनेस जर्नी मोटिवेशनल है और वेट लॉस और बॉडी लचीलापन बढ़ाने के लिए कोई भी इसे अपना सकता है।

DID YOU
KNOW
?
पिलाटे से वेट लॉस
बॉलीवुड में पिलाटे को सबसे ज्यादा अपनाने वाली एक्ट्रेस में प्रीति जिंटा,करीना कपूर और दीपिका पादुकोण हैं।

हेल्थ डेस्क: 50 साल की प्रीति जिंटा को देखकर उनकी उम्र का पता लगाना बहुत मुश्किल है। प्रीति रोजाना एक्सरसाइज करती हैं जिससे उन्हें हेल्दी लाइफस्टाइल जीने में मदद मिलती है। कुछ समय पहले प्रीति ने सोशल मीडिया में पसीना बहाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। प्रीति जिंटा बॉडी को फिट रखने के लिए यास्मीन कराचीवाला के गाइडेंस में क्रंचेस, स्क्वाट्स पुलडाउंस आदि एक्सरसाइज करती हैं। जानिए कैसे प्रीति जिंटा की फिटनेस जर्नी से इंस्पिरेशन लेकर आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है।

स्क्रंच और प्लैंक से वेट लॉस होता है?

View post on Instagram

प्रीति जिंटा वेट लॉस करने के लिए रोजाना स्क्रंच और प्लैंक एक्सरसाइज करती हैं। प्लैंक जहां मसल्स को मजबूत बनाने का काम करता है वहीं वहीं मसल्स भी फ्लेसिबल होती है। अगर एक्सरसाइज रोजाना की जाए तो कैलोरी बर्न होती है वेट लॉस में मदद मिलती है। आप हेल्थ एक्सपर्ट की देखरेख में एक्सरसाइज करें। 

जेट लेग और स्टिफनेस के लिए पिलाटे है फायदेमंद?

View post on Instagram

प्रीति जिंटा के वर्कआउट रूटीन में पिलाटे भी शामिल होता है। जेट लेग की समस्या को दूर करने के लिए पिलाटे किया जा सकता है। पिलाटे शरीर को लचीला बनाता है और साथ ही मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। अगर पिलाटे रोजाना किया जाए, तो पीठ दर्द की समस्या से भी बचा जा सकता है। शरीर को रिलैक्स फील कराने, कैलोरी बर्न करें और बढ़ती उम्र में बॉडी फ्लेक्सिबल बनाने के लिए रोजाना प्रिति जिंटा की तरह पिलाटे करें। 

केबल कर्ल एक्सरसाइज करने से क्या बेनिफिट्स होते हैं?

बाइसेप्स में दबाव डालने और बैलेंस को बेहतर बनाने के लिए प्रीति जिंटा केबल कर्ल एक्सरसाइज की प्रैक्टिस करती हैं। केबल कर्ल एक्सरसाइज मसल्स की स्ट्रेंथ को बढ़ाने का काम करता है। केबल कर्ल करने के लिए केबल मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। केबल मशीन पर धीरे-धीरे ही वेट बढ़ाना चाहिए। आपको इसके बारे में कोच से जानकारी लेनी चाहिए। 

और पढ़ें: 'तारक मेहता' की एक्ट्रेस ने घटाया 17 किलो वजन, ना दवा ना जिम सिर्फ 3 सिंपल ट्रिक