
Benefits of Eating Garlic: लहसुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। भारतीय रसोई में लहसुन का खास महत्व है। कुछ पकवान तो लहसुन के बिना अधूरे ही लगते हैं। वैसे कुछ लोग लहसुन नहीं खाते हैं. बेहतरीन औषधीय गुणों वाला लहसुन कई बीमारियों में रामबाण का काम करता है। खांसी होने पर घरों में कच्चा लहसुन खाने की सलाह दी जाती है। पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के खानों में लहसुन का इस्तेमाल होता है। पाचन क्रिया को बेहतर बनाने वाला लहसुन हर उम्र के लोगों के लिए दवा का काम करता है.
लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर और शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम होता है। लहसुन में मौजूद कई पोषक तत्व रक्त वाहिकाओं को ढीला होने से रोकने की क्षमता रखते हैं। साथ ही शरीर में जमा बुरी चर्बी को घटाने में भी लहसुन मददगार होता है। घी में तला लहसुन खाने के 24 घंटे बाद युवतियों के शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं, आइए इस लेख में जानते हैं।
ये भी पढ़ें- बाल लंबे हो या कंधे तक छोटे, चुनें असमिया एक्ट्रेस से 4 Fancy Hairstyles Look
2. लहसुन खाने के 2-4 घंटे में यह शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ता है। लहसुन में मौजूद खास तत्व शरीर में कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं.
3. लहसुन खाने के 4-6 घंटे में मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। शरीर से अतिरिक्त पानी को बाहर निकालकर यह चर्बी घटाने में मदद करता है.
4. लहसुन खाने के 6-7 घंटे में यह खून में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है। लहसुन में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण ऐसा होता है.
5. लहसुन खाने के 7-10 घंटे में इसके पोषक तत्व शरीर में अवशोषित होने लगते हैं। इससे लहसुन शरीर को बेहतर सुरक्षा कवच प्रदान करता है.
लहसुन खाने के एक घंटे बाद यह खून साफ करने का काम करता है। इस दौरान यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य करने की कोशिश करता है। इससे दिल की सेहत में सुधार होता है। तला हुआ लहसुन खाने से धमनियां साफ रहती हैं और खून का थक्का नहीं जमता। हाई ब्लड प्रेशर से परेशान महिलाओं को अपने खाने में लहसुन का इस्तेमाल बढ़ाना चाहिए, ऐसा स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं। रात को सोने से पहले दो कलियां लहसुन खाने से भी चर्बी कम होती है और दिल स्वस्थ रहता है। रात में लहसुन खाकर सोने से शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं।
ये भी पढ़ें- Munga Silk Saree Designs: मूंगा सिल्क साड़ी की बढ़ी डिमांड! गुवाहाटी की इन मार्केट्स से खरीदें प्योर कलेक्शन
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.