7 दिन में कम हो जाएगा 7 किलो वजन, फटाफट अपना लें ये खास तरीकें

Published : Feb 24, 2025, 04:08 PM IST
best tips for weight loss

सार

भागदौड़ भरी जिंदगी में वजन कम करना है मुश्किल? जानिए कुछ आसान ट्रिक्स जिनसे सिर्फ 7 दिनों में पा सकते हैं वजन पर कंट्रोल। 

Weight Loss Tips: आज हर दूसरा-तीसरा शख्स बढ़ते वजन को लेकर परेशानियां झेल रहा है। वजन कैसे कम हो इसे लेकर हर कोई कई जतन भी कर रहा है। हालांकि, दौड़ भाग वाली जिंदगी में लोगों के पास टाइम काफी कम है और वे वजन कम करने के लिए जरूरी काम भी नहीं कर पा रहे हैं। वैसे, आपको बता दें कि कुछ ऐसी आसान सी ट्रिक्स हैं, जिन्हें अपनाकर कोई भी महज सात दिनों में अपने वजन पर कंट्रोल पा सकता है। आइए, जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में, लेकिन इन्हें अपनाने से पहले आपको फिजिशियन या फिर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

1. ज्यादा पानी पीएं

अपने वजन पर कंट्रोल करने के लिए आपको दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और आपको भूख कम लगती है। भूख कम लगेगी तो आप कम खाना खाएंगे और वजन नहीं बढ़ेगा।

2. करें प्रोटीन से भरा नाश्ता

वजन कम करने के लिए आप प्रोटीन से भरा नाश्ता करें, जैसे अंडे, दही या ओट्स। प्रोटीन आपको एनर्जी प्रदान करेगा और लंबे समय तक आपको पेट भरा हुआ महसूस होगा।

ये भी पढ़ें… बारात-वरमाला-फेरे, Kareena Kapoor के भाई आदर जैन-आलेखा की शादी की INSIDE PHOTOS

3. खाएं फल-सब्जियां

आप अपने ब्रेकफास्ट-लंच-डिनर में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें। इनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं।

4. खाएं कम कैलोरी वाला भोजन

वजन कम करना है तो फास्ट फूड,तली-भुनी चीजों और मिठाई से दूर रहना चाहिए। इनकी जगह हल्का और पौष्टिक खाना खाएं, जैसे सलाद या फिर ग्रिल्ड फूड।

5. रोज करें एक्ससाइज

वजन पर कंट्रोल करने के लिए हर दिन कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। दौड़ना, साइकलिंग या योगा आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है।

6. टाइम पर खाना खाएं

रात का खाना सोने से 2-3 घंटे पहले खाएं, इससे खाना अच्छे से डाइजेस्ट होगा और वजन बढ़ने का खतरा भी कम होगा।

ये भी पढ़ें…

2 अफेयर-1 शादी-तलाक, शराब ने किया बर्बाद, अब अकेली 53 साल की हसीना

काजोल के लव गुरु थे Ajay Devgn, फिर ऐसे बने पति, दिलचस्प है Love Story

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत