हेल्थ डेस्क. हर साल जनवरी को सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस मंथ' (Cervical cancer Awareness Month) के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। सर्वाइकल कैंसर से भारत में सबसे ज्यादा महिलाओं की मौत होती है। यह महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों का दूसरा कारण हैं।
सर्वाइकल कैंसर को होने से महिलाएं रोक सकती हैं। इसके लिए उन्हें हेल्दी डाइट लेने की जरूरत हैं। हमारे देश में अभी भी महिलाएं अपनी सेहत पर फोकस नहीं करती हैं। इतना ही नहीं अगर शरीर में कोई समस्या भी होती है तो टेस्ट या डॉक्टर के पास जाने की बजाय उसे इग्नोर करती हैं। जिसकी वजह से मामला और बिगड़ जाता है। तो चलिए बताते हैं कि महिलाएं खुद को कैंसर से कैसे सुरक्षित रख सकती हैं।
26
सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में कुछ विटामिन्स रखना चाहिए। विटामिन ए, ई, सी, बी से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। यह सर्विक्स को हेल्दी बनाने का काम करते हैं।
36
ग्रीन टी ना सिर्फ वजन को कंट्रोल करता है। बल्कि यह गर्भाश्य को हेल्दी भी रखता है। ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल्स पाया जाता है जो प्लांट कम्पाउंड हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो यह गर्भाशय की कोशिकाओं को हेल्दी रखने का काम करते हैं।
46
ब्रोकली के सेवन से सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। डाइट में ब्रोकली को शामिल करके सर्विक्स को हेल्दी रख सकते हैं। इसमें विटामिन बी पाया जाता है। जो फोलेट के रूप में पहचाना जाता है। रिप्रोडक्टिव सिस्टम को बेहतर रखता है और सर्विक्स में शेप में रहता है।
56
शिमला मिर्च भी एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन्स से भरपूर होता है। इसके खाने से भी गर्भाशय स्वस्थ्य रहता है। कैंसर से बचने के लिए आप शिमला मिर्च को सलाद, सूप या सब्जी के रूप में बनाकर ले सकती हैं।
66
पालक को डाइट में महिलाओं को जरूर रखना चाहिए। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और आयरन होता है। इसे खाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है और गर्भाशय में हेल्दी रहता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Asianet Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। )
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.