Covid New Variant: 2.5 गुना तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वेरिएंट, नए लक्षणों ने दी दस्तक

Published : Jun 18, 2025, 07:01 PM ISTUpdated : Jun 18, 2025, 07:03 PM IST
new variants nimbus

सार

कोरोना के नए वेरिएंट NB.1.8.1 और XFG के लक्षणों में गले में रेजर ब्लेड जैसी जलन और गैस्ट्रिक दिक्कतें देखी जा रही हैं। जानिए ये वेरिएंट कितना संक्रामक है और कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है। 

कोविड-19 का नया वेरिएंट NB.1.8.1 और XFG तेजी से दुनियाभर में फैल रहा है। देश में कोरोना वैरिएंट से 24 घंटे में मरने वालों की संख्या 4 हो चुकी है। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 113 हो गई है। 32 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के 6483 केस एक्टिव हैं। नया वैरिएंट लोगों को तेजी से अपना शिकार बना रहा है। दिल्ली, केरल में एक-एक और महाराष्ट्र में कोरोना के कारण 2 लोगों ने अपनी जान बनाई। जानिए नया वैरिएंट कैसे कितना प्रभावी है।

कोरोना का नया वेरिएंट 

COVID-19 वेरिएंट NB.1.8.1, यानी ​​निम्बस, और XFG यानी ​​स्ट्रेटस के लक्षण कोरोना के अन्य वेरिएंट से हटकर हैं। कोरोना के नए वेरिएंट के कारण गले के पिछले हिस्से में तेज दर्द महसूस होता है। खाने के दौरान होने वाले दर्द को रेजर ब्लेड सनसनी के नाम से भी जाना जाता है। इस कारण से लोगों को मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो जाती है। COVID-19 वेरिएंट के कारण गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण जैसे उल्टी, मतली, सीने में जलन, सूजन आदि भी देखने को मिल रहे हैं।

क्या जोखिम भरे हैं कोरोना के नए वेरिएंट

WHO ने बताया कि एक्सएफजी एनबी.1.8.1 से भी अधिक तेजी से फैल रहा है। स्टडी से पता से पता चला है कि NB.1.8.1 खुद को ACE2 रिसेप्टर से बंधता है। NB.1.8.1 की संक्रामकता LP.8.1 की तुलना में 2.5 गुना तक अधिक है।निम्बस वेरिएंट तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। अगर शरीर में किसी भी प्रकार का संक्रमण दिखाई पड़े तो घरेलू उपाय की बजाय डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

अगर खाने के दौरान किसी प्रकार की समस्या महसूस हो तो उसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। आपको तुरंत फिजीशियन से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर जांच के बाद बता सकते हैं कि किस वेरिएंट का संक्रमण हो गया है। कोरोना के दौरान प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले फूड्स का सेवन करें। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट