Wellness Alert: दिमाग तेज़ और मूड फ्रेश! हर दिन एक संतरा खाने के जानें फायदे

Published : Mar 05, 2025, 03:58 PM IST
orange

सार

Boost Your Brain:हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल के एक नए अध्ययन में पाया गया है कि रोजाना संतरा खाने से अवसाद यानी डिप्रेशन की संभावना कम हो सकती है और याददाश्त बढ़ सकती है।

Orange Benefits: गर्मी का मौसम आते ही संतरा सा बाजार महक उठता है। लोगों को यह फल काफी पसंद आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके खान से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। संतरा विटामिन सी (vitamin c) से भरपूर साइट्रस वर्ग का एक फल है। संतरा खान से इम्युनिटी बूस्ट होता है, हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। स्किन को ग्लो करने में मदद करता है। पाचन हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि संतरा हमारे मेंटल हेल्थ को भी ठीक करता है। 

संतरा खाने से अवसाद होता है कम (oranges reduces depression)

 विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर संतरा खाने से अवसाद की संभावना कम हो सकती है और याददाश्त बढ़ सकती है, ऐसा एक नए अध्ययन में बताया गया है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल के एक नए अध्ययन में पाया गया है कि रोजाना संतरा खाने से अवसाद की संभावना कम हो सकती है और याददाश्त बढ़ सकती है।

संतरा मे पाया जाता है ये पोषक तत्व orange nutrients

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर संतरे का जूस पीना दिमाग की सेहत के लिए भी अच्छा होता है। विटामिन ए, बी, कैल्शियम, पोटेशियम, फोलिक एसिड, फाइबर आदि से भी भरपूर होता है संतरा। इन्हें अपने आहार में शामिल करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। फाइबर और पोटेशियम से भरपूर संतरा नियमित रूप से खाने से हृदय स्वास्थ्य को भी फायदा होता है।

विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर संतरा आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। त्वचा में कोलेजन उत्पादन के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी है। इसलिए संतरे को अपने आहार में शामिल करने से त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलती है। आज से ही आप भी संतरा खाना शुरू कर दें। 

ध्यान दें: आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ या पोषण विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत