Explainer: खूब खाते हैं अंजीर तो जान लें इससे जुड़े 7 फायदे और नुकसान

सार

Fig benefits and side effects:अंजीर में मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ सेहत को बेहतर बनाते हैं, बल्कि वजन घटाने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और पाचन सुधारने में मददगार होते हैं। लेकिन ज्यादा सेवन से ब्लोटिंग, गैस, और दांतों की समस्या हो सकती है।

हेल्थ डेस्क: न्यूट्रीशनल वैल्यू से भरा हुआ फिग या अंजीर छोटे से लेकर बड़ी उम्र तक के लोग पसंद करते हैं। इस फल को ताजा और सुखा कर, दोनों तरह से खाया जाता है। फिग के अंदर 100 से भी ज्यादा बीज होते हैं। इसका स्वाद मीठा होता है।अंजीर का सेवन करने से शरीर को एक नहीं बल्कि बहुत से फायदे पहुंचते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अंजीर खाने से शरीर को नुकसान भी पहुंच सकते हैं।आयरन से भरपूर अंजीर न सिर्फ शरीर में ब्लड सेल्स को बढ़ाने का काम करती है बल्कि शरीर की थकान भी मिटा देती है। आइए जानते हैं अंजीर से जुड़े फायदे, नुकसान के बारे में सब कुछ।

अंजीर की न्यूट्रीशनल वैल्यू (Fig nutrition)

अंजीर में एक या दो नहीं बल्कि कई मिनिरल्स और विटामिन होते हैं।  40 ग्राम की छोटी अंजीर में निम्नलिखित पोषक तत्व शामिल होते हैं। 

Latest Videos

  • कैलोरी: 30 
  • प्रोटीन: 0 ग्राम
  • वसा: 0 ग्राम 
  • कार्ब्स: 8 ग्राम
  •  फाइबर: 1 ग्राम 
  • चीनी: 6.5 ग्राम 
  • कॉपर: दैनिक मूल्य (डीवी) का 3% 
  • मैग्नीशियम: डीवी का 2% 
  • पोटैशियम: डीवी का 2% 
  • रिबोफ्लेविन: डीवी का 2% 
  • थियामिन: डीवी का 2% 
  • विटामिन बी6: डीवी का 3% 
  • विटामिन के: डीवी का 2%

अंजीर खाने के 7 फायदे (7 benefits of eating figs)

आप रोजान अंजीर का सेवन पानी में भिगोकर करें या फिर अंजीर का फल खाएं, आपको निम्नलिखित फायदे खुद महसूस होंगे।

1.कब्ज से मिलेगा छुटकारा

अंजीर का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें अंजीर का सेवन करने से लाभ मिलता है। ऐसा अंजीर में पाए जाने वाले लैक्सेटिव केमिकल के कारण होता है।

2.वेट लॉस में मददगार

वजन कम करने में भी अंजीर मदद करती है। अंजीर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर के साथ पानी की मात्रा भी होती है। इसे खाने पर व्यक्ति को पेट भरा हुआ महसूस होता है और व्यक्ति ओवर ईटिंग से बच जाता है।

3.ब्लड प्रेशर रहेगा मेंटेन

 चूंकि अंजीर में पोटेशियम भी पाया जाता है इसलिए जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है, अंजीर खाने से वह कंट्रोल में रहता है। अगर ब्लड प्रेशर लो की समस्या है तो बेहतर होगा कि अंजीर का सेवन करने से बचें।

4.अंजीर दिल का रखेगा ख्याल

अंजीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो हेल्दी हार्ट के लिए बहुत जरूरी है। अंजीर का रोजाना सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है।

सुबह ज़ीरा-हल्दी पानी पीने के फ़ायदे क्या-क्या होते हैं?

5.कैंसर से छुटकारा

अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। एंटीऑक्सिडेंस शरीर के फ्री रेडिकल्स को खत्म करने का काम करते हैं। इस कारण से कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।

6.मेंटल हेल्थ में सुधार करता है अंजीर

जिन लोगों को मेंटल हेल्थ संबंधी समस्या है, उन्हें भी रोजाना अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए। अंजीर में ट्रिप्टोफैन होता है जो मेंटल हेल्थ को दुरस्त रखने का काम करता है।

7.ब्लड शुगर रखता है मेंटेन

ग्लूकोस टॉलरेंस को इंप्रूव करने में, ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करने में अंजीर मदद करती है। अगर आप अंजीर के जूस का सेवन करते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है। अंजीर का लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। इस कारण से रक्त में शुगर की मात्रा नहीं बढ़ती। 

अंजीर खाने के 7 नुकसान (7 Disadvantages of eating figs)

किसी भी चीज का सेवन अगर आपको फायदा पहुंचा रहा है तो गलत तरीके से सेवन करना नुकसान भी पहुंचा सकता है। वैसे तो अंजीर खाने से कम ही लोगों को नुकसान होते हैं लेकिन अंजीर में पाए जाने वाले पोषक तत्व कभी-कभी समस्या का कारण भी बन सकते हैं।

1.ब्लोटिंग और गैस की समस्या

अंजीर में अधिक मात्रा में फाइबर होता है। अगर व्यक्ति ज्यादा मात्रा में अंजीर का सेवन करता है तो उसे ब्लोटिंग या फिर गैस की समस्या हो सकती है। अंजीर में पाए जाने वाले बीज में ही लैक्सेटिव्स होते हैं जो मोशन में समस्या पैदा कर सकते हैं।

2.अंजीर से एलर्जी

कुछ लोगों को अंजीर से एलर्जी हो सकती है। एलर्जी होने पर शरीर में चकत्ते निकलने लगते हैं और सांस लेने में भी परेशानी होती है। अगर आपको कभी भी अंजीर को छूने या खाने से ऐसी परेशानी हुई है तो दोबारा कभी अंजीर का सेवन न करें।

3.बढ़ सकता है वजन

अंजीर में अधिक मात्रा में शुगर पाई जाती है जो वजन बढ़ाने का काम करती है। डाइट पर हैं तो बहुत कम या अंजीर को डाइट में शामिल करने से बचे।

4.दांतों संबंधी समस्या

अगर आप अंजीर खाने के बाद दांतों की सफाई नहीं करते हैं तो दांतों में कैविटी संबंधी समस्या हो सकती है। जब भी अंजीर खाएं अपने मुंह और दांतों की अच्छी तरह से सफाई करें।

5.ब्लड शुगर लेवल हो सकता है हाई

डायबिटीज के पेशेंट अगर अंजीर अधिक मात्रा खाते हैं तो ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ सकता है। अगर आपको डायबिटीज है तो डॉक्टर से अंजीर खाने के बारे में अधिक जानकारी लें।

6. मसल्स पेन

कुछ लोगों को अंजीर खाने से सिर दर्द या फिर मांसपेशियों में दर्द की शिकायत भी होती है। अगर आपके साथ ऐसा हुआ है तो अंजीर खाने की भूल न करें।

7.लो ब्लड प्रेशर में खतरनाक

अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो बेहतर होगा कि फिग का सेवन न करें। ये ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है जो कि आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

एक दिन में कितनी अंजीर खाएं?

ये प्रश्न आपके मन में जरूर होगा। अगर आप पूरी तरीके से स्वस्थ हैं तो 1 दिन में दो से तीन अंजीर का सकते हैं। अगर आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या है तो अंजीर खाने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछें। कब्ज या पेट संबंधी समस्या झेल रहे लोगों को भी अंजीर अधिक नहीं खानी चाहिए। 

और पढ़ें: अब खुलकर मुस्कुराएं... पीले दांतों के चुटकियों में सफेद करेंगे ये 4 नुस्खे

Share this article
click me!

Latest Videos

Waqf Act को लेकर कुलबुला रहे लोगों को Arif Mohammed Khan ने दी कड़वी नसीहत
Donald Trump के Tariffs से India पर क्या पड़ेगा प्रभाव, Economist वेद जैन ने दी जानकारी