
महिलाओं के स्वस्थ रहने के लिए समय पर पीरियड्स का आना बहुत जरूरी है। पीरियड्स का अनियमित होना या ब्लीडिंग का सही न होना, समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आजकल के खानपान, काम का तनाव और गलत जीवनशैली के कारण बहुत सी लड़कियां पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही हैं। हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खों और खानपान में बदलाव करके पीरियड्स से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में...
पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे
- अगर आप भी अनियमित पीरियड्स, ऐंठन, मूड स्विंग्स से परेशान हैं, तो इस मिश्रण को घर पर ही कुछ मसालों के साथ बनाएं।
- घी का सेवन पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत दिलाता है। साथ ही शरीर को ताकत भी देता है।
- घी में हेल्दी फैट होता है। यह हार्मोन को संतुलित करके पीरियड्स को कंट्रोल करने में मदद करता है।
- अजवाइन में थायमोल होता है। इसका प्रभाव गर्म होता है। यह समय पर और नियमित पीरियड्स लाने में मदद करता है।
- यह पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द, ऐंठन और गैस से भी राहत दिलाता है।
- गुड़ खाने से पीरियड्स से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही शरीर में जमा टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है।
- हल्दी पीरियड्स को कंट्रोल करती है। हार्मोन के असंतुलन को दूर करती है।
- अलसी के बीज पीरियड्स के दर्द और ऐंठन को कम करने में फायदेमंद होते हैं।
इसे कैसे लें आइए जानते हैं..
घी - 1 बड़ा चम्मच
सौंफ - 1 बड़ा चम्मच
गुड़ - 1 बड़ा चम्मच
अलसी - 1 बड़ा चम्मच
अजवाइन - 1 बड़ा चम्मच
हल्दी - आधा छोटा चम्मच
पानी - 2 बड़े चम्मच
विधि
- सबसे पहले सभी चीजों को घी में अच्छी तरह भून लें।
- अब इसमें पानी डालकर कुछ देर पकाएं।
- आपको अपने पीरियड्स की डेट से 10 दिन पहले इसका सेवन शुरू कर देना चाहिए।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.