
हेल्थ डेस्क. खजूर खाना हर उम्र के लोगों को पसंद होता है। स्वाद में मीठा और ईजी तो कैरी होता है इसलिए यह एक बेस्ट स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं। खजूर का पोषण प्रोफाइल बेहद अच्छा होता है। हालांकि ये ड्राई होते हैं इसलिए इनमें ताजे फलों की तुलना में अधिका कैलोरी होती है। खजूर में भारी मात्रा में फाइबर और कई जरूरी विटामिन, मिनिरल्स होते हैं जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। हर दिन केवल 2 खजूर खाने से आपको कई अद्भुत स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे:
खजूर में मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और मल त्याग को नियमित करता है। शोध बताते हैं कि रोजाना दो खजूर खाने से मल त्याग की फ्रीक्वेंसी बढ़ती है। घुलनशील फाइबर पानी को ऑब्जर्व करके मल को मुलायम बनाता है, जबकि अघुलनशील फाइबर मल में मात्रा जोड़ता है। खजूर का फाइबर आंतों में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बांधकर उन्हें बाहर निकालने में मदद करता है।
खजूर में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसमें में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स मधुमेह, अल्जाइमर और कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक हैं। कैरोटेनॉइड्स हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और आंखों की समस्याओं को कम करने में मददगार हो सकते हैं। फेनोलिक एसिड की एंटी-इंफ्लेमेटरी विशेषताएं हृदय रोग के जोखिम को कम करने में सहायक होती हैं।
और पढ़ें:डेयरी प्रोडक्ट्स से कंट्रोल होगी डायबिटीज? जानें नई रिसर्च
खजूर में पाए जाने वाले प्लांट एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह कोशिका क्षति को रोककर पुरानी बीमारियों के विकास की संभावना को कम करता है।
खजूर मीठे होने और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होने के बावजूद डायबिटीज रोगियों के लिए सुरक्षित माने जाते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों ने जब 16 सप्ताह तक रोज़ाना तीन खजूर खाए तो उनका कुल कोलेस्ट्रॉल घटा और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) का स्तर बढ़ा। खजूर का लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स रक्त शर्करा स्तर को नहीं बढ़ाता।
और पढ़ें:ब्लड शुगर+वजन रहेगा कंट्रोल में, रसोई के इस मसाले के जानें 4 फायदे
खजूर में कॉपर, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों के निर्माण और मजबूती में सहायक हैं। रोजाना दो खजूर खाने से हड्डियों की मजबूती में सुधार होता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।
खजूर में पाए जाने वाले फाइटोहॉर्मोन्स त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि खजूर के बीज के अर्क से बनी क्रीम ने महिलाओं की आंखों के आसपास की झुर्रियों को कम किया।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.