प्रेग्नेंसी में अरंडी का तेल पीने से बच्चेदानी का मुंह ओपन हो जाता है! जानें क्या है सच

Published : Jul 18, 2023, 06:06 PM ISTUpdated : Jul 18, 2023, 06:10 PM IST
Castor oil

सार

प्रेग्नेंसी के 40वें हफ्ते बाद भी अगर लेबर पेन नहीं उठता है तो घर की बुजुर्ग महिलाएं अरंडी का तेल पीने की सलाह देती हैं। ताकि बच्चेदानी का मुंह खुल जाएं। सवाल है कि क्या अरंडी का तेल पीने से वाकई लेबर पेन शुरू हो जाता है। ये कितना सुरक्षित है।

हेल्थ डेस्क. प्रेग्नेंसी के 9 महीने में भी लेबर पेन यानी प्रसव पीड़ा नहीं शुरू होता है तो नेचुरल तरीके घर की बुजुर्ग महिलाएं सुझाती हैं। कभी-कभी अरंडी का तेल पीने के लिए प्रेग्नेंट महिलाओं को कहा जाता है ताकि प्रसव पीड़ा शुरू हो सकें। ऐसा माना जाता है कि यह संकुचन को उत्तेजित करता है। हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं। हालांकि इसके इस्तेमाल से पहले सही जानकारी होना जरूरी है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक जब महिला गर्भावस्था के नौवें महीने में अरंडी के तेल का सेवन करती हैं तो जल्‍दी डिलीवरी हो सकती है। मतलब अरंडी के तेल के सेवन करने से एक-दो दिन महिला को डिलीवरी का दर्द होना शुरु हो जाता है और बच्चा होने का चासेंज बढ़ जाते हैं। लेकिन अभी तक इसका कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है।

अरंडी तेल पीने के साइड इफेक्ट

प्रसव पीड़ा को बढ़ाने के लिए अरंडी का तेल उपयोग से जुड़े संभावित जोखिम भी हैं। यह डिहाइड्रेशन को बढ़ा देता है। इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बिगाड़ देता है। गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संकट का कारण बन सकता है। इससे मेकोनियम धुंधलापन भी हो सकता है, जहां बच्चा गर्भ में मल त्याग करता है, जो भ्रूण संकट का संकेत हो सकता है। कई बार तो अरंडी का तेल अधिक तीव्र और लंबे समय तक संकुचन पैदा कर सकता है। जिसकी वजह से डॉक्टर को जच्चा-बच्चा बचाने में कड़ी मशक्त करनी पड़ती है।

कैसे करता है काम

प्रोसिडिंग्‍स ऑफ द नेशनल ऑफ साइंसेज में प्रकाशित रिसर्च पेपर का कहना है कि अरंडी के तेल में रिसिनोलिक एसिड होता है जो आंतों और गर्भाशय के प्रोस्‍टाग्‍लैंडिन रिसेप्‍टर्स में संकुचन को उत्तेजित करता है।

कैसे अरंडी का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं

9 महीने में महिला भोजन में अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकती है। पानी में अरंडी के तेल को मिलाकर इसका उपयोग कर सकती हैं। एक चम्मच अरंडी का तेल सोने से पहले पानी या फिर दूध में मिलाकर प्रेग्नेंट महिलाएं ले सकती हैं।

अरंडी का तेल लेने से पहले जरूर लें सलाह

अगर लेबर पेन यानी प्रसव पीड़ा को बढ़ाने के लिए अरंडी का तेल या किसी अन्य नेचुरल विधि का उपयोग करने पर विचार करते हैं तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट या गायनो से सलाह लेना जरूरी है। वो आपको लेबर पेन को लाने के लिए सुरक्षित उपाय बता सकते हैं। अगर अरंडी का तेल पीने से लाभ होता है तो कितनी मात्रा में पीना इसे भी वो बता सकते हैं।

और पढ़ें:

मानसून में टाइफाइड ले लेता है विकराल रूप, इन 7 तरीकों से खुद को और फैमिली को रखें सेफ

मजबूत रखना है Heart को तो डाइट में लेने शुरू कर दें ये 6 चीजें, कभी नहीं 'टूटेगा दिल'

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

सिर्फ दवा ही नहीं, भोजन से भी पहुंच सकता है शरीर में एंटीबायोटिक! जानें सुरक्षित फूड चुनने के आसान टिप्स
इंश्योरेंस क्लेम में टाइम क्यों लगता है? हॉस्पिटल डिस्चार्ज के बाद का असली माजरा