International Yoga Day 2023: योग दिवस की क्या है थीम? जानिए क्यों 21 जून को मनाया जाता है

Published : Jun 18, 2023, 04:34 PM ISTUpdated : Jun 19, 2023, 10:05 AM IST
International Yoga Day

सार

International Yoga Day 2023​ Theme, date and History: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 9वां संस्करण मनाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम इस बार काफी खास है। इस वर्ष की थीम 'वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग' है।

हेल्थ डेस्क: योग (Yoga Day 2023) हमेशा से भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। इसीलिए योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को 'इंटरनैशल योग दिवस' मनाया जाता है। साल 2015 से 21 जून को योगा के नाम से जाना पहचाना जा रहा है। सदियों पुरानी योग परंपरा के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 9वां संस्करण मनाया जाएगा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को मनाए जाने वाले 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पहली बार योग सत्र का नेतृत्व करेंगे।

International Yoga Day 2023​ Theme: योग दिवस की क्या है थीम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम इस बार काफी खास है। इस वर्ष की थीम 'वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग' है। उपयुक्त रूप से इस थीम को लेकर हमारी आकांक्षा - 'एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य' का वर्णन करना है।

International Yoga Day 2023​ History: योग दिवस का​ इतिहास

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र में अपने 2014 के संबोधन में योग दिवस के लिए सुझाव दिया था। 11 दिसंबर 2014 को, 193 सदस्य 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए सहमत हुए। तभी 21 जून 2015 को पहली बार योग दिवस मनाया गया।

International Yoga Day 2023​ Significance: योग दिवस का महत्व

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य व्यायाम के रूप में योग के बारे में लोगों को जागरुक करना है। इसमें मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए इसके व्यापक दृष्टिकोण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। मनोवैज्ञानिक और शारीरिक कल्याण की समस्या के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के संदर्भ में योग दिन के महत्व को देखा जा सकता है। साथ ही यह दिन तनाव मुक्त वातावरण में पनपने के लिए आवश्यक मानसिक स्पष्टता और आत्म-जागरूकता के लिए ध्यान की आदत डालने का भी प्रयास करता है।

Yoga Day 2023​: योग दिवस क्यों मनाया जाता है?

इस हॉलिडे का उद्देश्य योग का सम्मान करना है, जो भारत में उत्पन्न एक प्राचीन प्रथा है। योग तनाव और चिंता को कम करने के अलावा शारीरिक विश्राम भी प्रदान करता है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करना है।

और पढ़ें-  Autistic Pride Day 2023: क्या है ऑटिस्टिक प्राइड डे, जानें इसकी हिस्ट्री और इंपोर्टेंस

Father's day: शराब पीने से लेकर स्पर्म काउंट तक पुरुषों से जुड़े 8 ऐसे मिथक,जिसका सच जानना जरूरी

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट