MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • Father's day: शराब पीने से लेकर स्पर्म काउंट तक पुरुषों से जुड़े 8 ऐसे मिथक,जिसका सच जानना जरूरी

Father's day: शराब पीने से लेकर स्पर्म काउंट तक पुरुषों से जुड़े 8 ऐसे मिथक,जिसका सच जानना जरूरी

पुरुष महिलाओं की तुलना में हेल्थ को लेकर ज्यादा लापरवाह होते हैं।मेन्स हेल्थ फोरम ने पाया कि ब्रिटिश पुरुष महिलाओं की तुलना में 20% कम डॉक्टर के पास जाते हैं। इसके पीछे वजह है हेल्थ से जुड़े कुछ मिथ जिसपर वो भरोसा करते हैं। जिसका सच जानना जरूरी है।

4 Min read
Author : Nitu Kumari
| Updated : Jun 18 2023, 11:22 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : pexels

फादर्स डे (Father's day 2023:) पर हेल्थ से जुड़े मिथकों को दूर करने का वक्त आ गया है। जो पुरुषों को ट्रीटमेंट की मांग करने से रोकता है। अपने पिता, पति, ब्वॉयफ्रेंड और मेल फ्रेंड को बताए कि हेल्थ उनके लिए कितना जरूरी है। उन्हें उन मिथकों से दूर रहने के लिए कहें जो उन्हें अस्पताल जाने से रोकते हैं। तो चलिए बताते हैं 10 ऐसे मिथक जिसका सच जानना जरूरी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29
Image Credit : our own

1.तनाव दूर करने के लिए पीना जरूरी

वीक में थोड़ा सा पीना कोई चिंता का विषय नहीं होता है। लेकिन बुरी आदतों में पड़ना आसान है। पीने से तनाव दूर होता है ये गलत है। देखना ये चाहिए कि तनाव आपको क्यों हो रहा है। तनाव की आड़ में शराब की लत लग जाना आसान है। इस मिथक को दूर कर लीजिए कि इसके पीने से आप राहत महसूस करते हैं। बल्कि ये आपकी सेहत को उल्टा नुकसान पहुंचाता है। इससे बेहतर है कि तनाव के कारण को समझे और उसे दूर करने की कोशिश करें। इसके लिए आप हेल्थ एक्सपर्ट की भी मदद ले सकते हैं।

39
Image Credit : Getty

2.साइकिल चलाने से स्पर्म काउंट घटता है

वाकई यह दिलचस्प है जो पुरुष ऐसा सोचते हैं। साइकलिंग से स्पर्म काउंट बिल्कुल कम नहीं होता है। लेकिन टाइट शॉर्ट्स से टेस्टिकल्स गर्म होने के कारण हो सकते हैं। जिसकी वजह से स्पर्म काउंट कम हो सकता है। वहीं साइकलिंग से इस तरह की कोई समस्या नहीं होती है। बल्कि यह फर्टिलिटी को बढ़ाता है।

49
Image Credit : our own

3.पुरुषों में ऑस्टियोपोरोसिस नहीं होता है

ये भी पुरुषों में एक धारणा है कि ऑस्टियोपोरोसिस की शिकार सिर्फ महिलाएं होती हैं। पुरुषों में यह रोग नहीं होता है। ये सच है कि महिलाओं में इस बीमारी का ज्यादा असर होता है पुरुषों की तुलना में। लेकिन ऐसा नहीं कि पुरुष इसके शिकार नहीं होते हैं। महिलाएं अपने उम्र के 50वें दशक में हड्डियों के घनत्व को खो देती है। जबकि पुरुषों में उनती गिरावट नहीं होती। हड्डियों की मजबूत के लिए पुरुष और महिला दोनों को स्ट्रेथ ट्रेनिंग लेनी चाहिए।

59
Image Credit : our own

4.टेंशन पर बात करने से कोई फायदा नहीं है ये चीजों को खराब कर देती है

पुरुष अक्सर इस बात पर यकीन करते हैं।वो अपनी समस्याओं को साझा करने पर यकीन नहीं करते हैं। जिसकी वजह से वो अंदर ही घुटते रहते हैं। डिप्रेशन, हार्ट अटैक, आत्महत्या जैसी चीजें पुरुषों में ज्यादा देखने को मिलती है। इस धारणा से पुरुषों को निकलने की जरूरत है और चिंताओं पर बात करना ज्यादा हेल्थ के लिए फायदेमंद होगा।

69
Image Credit : our own

5.पुरुषों के लिए खर्राटा लेना सामान्य

खर्राटा पुरुष और महिला दोनों लेते हैं। लेकिन यह सामान्य नहीं हो सकता है। वजन बढ़ना,स्लीप एपनिया हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह और अवसाद से भी यह जुड़ा होता है। इसलिए खर्राटा को सामान्य समझने से अच्छा वजन को कम करें और हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

79
Image Credit : Getty

6.ब्रेस्ट कैंसर पुरुषों को नहीं होता है

ये भी एक मिथक है कि ब्रेस्ट कैंसर सिर्फ महिलाओं को होता है पुरुषों को नहीं।के में प्रति वर्ष लगभग 400 पुरुषों को स्तन कैंसर होता है। कारक जो मोटापे, शराब का सेवन और पारिवारिक इतिहास सहित जोखिम को बढ़ाते हैं। इसलिए पुरुषों को भी लगातार इसकी जांच करानी चाहिए।

89
Image Credit : Getty

7.पुरुषों में प्रजनन क्षमता उम्र के साथ नहीं होती प्रभावित

अक्सर पुरुषों को यह कहते सुना होगा कि महिलाओं को 40 के बाद मां बनने में दिक्कत हो सकती है। उनकी फर्टिलिटी कम हो जाती है। लेकिन मेल में यह देखने को नहीं मिलता है। ये सच है कि महिलाओं की फर्टिलिटी मेनोपॉज के बाद खत्म हो जाती है। जबकि पुरुषों में मेनोपॉज नहीं होने की वजह से ज्यादा उम्र तक फर्टिलिटी बनी रहती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि गिरावट नहीं होती है।

99
Image Credit : our own

8.आपके पिताजी को प्रोस्टेट कैंसर नहीं था तो आपको कभी नहीं होगा

यह भी एक तरह का मिथक ही है।प्रोस्टेट कैंसर का पारिवारिक इतिहास एक महत्वपूर्ण कारक है, लेकिन कोई भी व्यक्ति प्रतिरक्षा नहीं है। ये कभी भी किसी को भी हो सकता है।आपको बिना किसी लक्षण के प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है। इसलिए हमेशा हेल्थ चेकअप कराते रहना चाहिए।

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
जाह्नवी कपूर को सॉना में होती है लो बीपी की समस्या, जानें शरीर पर कैसे पड़ता है गर्मी का असर
Recommended image2
Cancer Drug Price Cut: ₹80 हजार वाला इंजेक्शन अब ₹7,150 में! 543 दवाएं सस्ती, लेकिन कौन-कौन सी? यहां देखें
Recommended image3
Tablet Vs Capsule: टैबलेट और कैप्सूल में क्या अंतर है? जानिए किसका क्या काम है
Recommended image4
Egg Yolk Benefits: अंडे की जर्दी को मान लिया अनहेल्दी? डॉक्टर की ये बात बदल देगी आपकी सोच
Recommended image5
Gut Health: आपकी आंतों को बर्बाद कर रहे हैं ये 7 फूड्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved