
हेल्थ डेस्क। भारत में साड़ी का फैशन हमेशा से ही बरकरार रहा है। भारत में तो ये महिलाओं की पहली पसंद है। शादी-ब्याह या तीज त्योहारों पर महिलाएं साड़ी ही पहनना पसंद करती हैं। यह भारत के कल्चर को भी दर्शाती है। हालांकि अब विदेशों में भी साड़ी का प्रचलन काफी बढ़ गया है। लेकिन साड़ी पहनने को लेकर आए एक सर्वे ने महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि कोई गलत तरीके से साड़ी पहनता है तो वह कैंसर जैसी बीमारी का शिकार हो सकता है।
भारत में ही सबसे ज्यादा ये समस्या
साड़ी के अलावा भी कई सारे परिधान हैं जिनसे आप कैंसर जैसी घातक बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। मेडिकल टर्म में इस बीमारी को Squamous Cell carcinoma (स्कैवमस सेल कार्सिनोमा) के नाम से जाना जाता है। ये बीमारी ज्यादातर भारत की ही महिलाओं में पाई जाती है क्योंकि सबसे ज्यादा साड़ी यहीं पहनी जाती है।
पढ़ें परिणीति चोपड़ा के राघव को हैं रेटिनल डिटेचमेंट, क्या है ये बीमारी
मुंबई में हुए रिसर्च में आया सामने
मुंबई में आरएन कूपर अस्पताल में डॉ. विवेक गुप्ता के रिसर्च में ये सामने आया है कि कमर पर साड़ी लगातार बांधने से महिलाओं को त्वचा छिल जाती है। कई बार महिलाएं काफी टाइट कपड़े पहन लेती हैं जिससे त्वचा पर रैशेज आ जाते हैं और यही इनफेक्शन होने पर कैंसर बन जाते हैं। इसमें सफाई न रखने से ऐसे दिक्कत आ सकती है। गर्मियों में ये दिक्कत ज्यादा देखने को मिलती है।
कश्मीर में ज्यादा दिक्कत
कश्मीर में महिलाओं और पुरुषों के परिधान के अंदर वह अंगीठी लेकर चलते हैं ताकि ठंड से बच सकें। लेकिन अंदर लगातार बॉडी में हीट लगने से त्वचा कमजोर होने लगती है और जिससे त्वचा कैंसर पनपने लगता है।
ये हैं लक्षण और उपाय
कई बार लगातार रगड़ने से भी लाल हो जाती है। उस जगह पर कई सारे रैशेज आ जाते हैं। ऐसे में वहां पर पसीने आदि से इनफेक्शन तेजी से फैलता है। पेट में ऐसे लाल निशान पड़ें तो सतर्क हो जाएं। ऐसा होने पर थोड़ा ढीले कपड़े पहनें और शरीर की साफ सफाई का ध्यान रखें।
टाइट जींस भी दे सकती है बीमारी
मेन और वुमेन दोनों के लिए टाइट जींस पहनना खतरनाक हो सकता है। टाइट जींस पहनने से स्किन कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। इससे सांस लेने में भी दिक्कत होती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.