
Makhana Health Benefits: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बढ़ती उम्र के साथ भी बिल्कुल फिट है। 74 साल में PM मोदी की सेहत का राज (PM Modi Fitness Routine) योग और खाना है। ये बात तो सभी जानते हैं। नवरात्रि जैसे खास मौकों पर व्रत रखने वाले मोदी जी कई बार सुपरफूड्स के बारे में जानकारी दे चुके हैं। पीएम जिस भी खाने के बारे में बताते हैं, वो वायरल हो जाता है। उनके चाहने वाले भी उसे खाना शुरू कर देते हैं। अब मोदी जी ने मखाने के फायदे बताए हैं।
एक रैली में पीएम मोदी ने मखाने को सुपरफूड बताया। उन्होंने कहा कि वो साल के 365 दिनों में से कम से कम 300 दिन मखाना खाते हैं। यह एक सुपरफूड है जिसे वैश्विक बाजारों में ले जाया जाना चाहिए। इसलिए, इस साल के बजट में, मखाना किसानों के लाभ के लिए, सरकार ने मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा की है।
मखाना कमल के बीज होते हैं। बिहार, असम और मणिपुर में इसकी खेती होती है। भारत, मखाने का सबसे बड़ा उत्पादक देश हैछ मखाने को भुने हुए स्नैक्स की तरह खाया जाता है। व्रत के दौरान लोग इसे ज़्यादा खाते हैं
1) कम कैलोरी : मखाने में कैलोरी कम होती है। इसे खाने से वज़न बढ़ने की चिंता नहीं रहती।
2) पौष्टिक आहार : मखाना बहुत पौष्टिक होता है। यह शरीर को ऊर्जा देता है। व्रत में मखाना खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसे हेल्दी स्नैक माना जाता है।
3) प्रोटीन से भरपूर : मखाने में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। यह मांसपेशियों को मज़बूत बनाने में मदद करता है
4) मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा : डायबिटीज के मरीज़ इसे खा सकते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है।
5) एंटीऑक्सीडेंट : मखाना फ्री रेडिकल्स से लड़ता है। अगर आप जवां दिखना चाहते हैं, तो रोज़ मखाना खाइए।
ये भी पढ़ें- कुछ दिनों में गाल और बाल में आ जाएगी चमक, ऐसे बनाएं Flax seed से बना मास्क
6) दिल का स्वास्थ्य: मखाना कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। यह दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
7) गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए इन खाद्य पदार्थों से दूर रहें
8) हड्डियों को मज़बूती : उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमज़ोर हो जाती हैं। मखाना कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मज़बूत बनाता है।
9) तनाव नियंत्रण : मखाने में एमिनो एसिड और मैग्नीशियम होता है। यह तनाव कम करता है। तनाव से परेशान लोग इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
10) अच्छी नींद : आजकल नींद न आना एक बड़ी समस्या है। कई लोग रात को सोने में दिक्कत महसूस करते हैं। मखाना आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है. रात को सोने से पहले मखाना खाना फायदेमंद होता है।
ये भी पढ़ें- Disadvantages of Tight Jeans: क्या आप पहनते हैं कस्सी जींस, जानें क्या हैं खतरे?
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.