आम खाने के फायदे तो जानते होंगे, लेकिन क्या 4 नुकसान जानते हैं?

Published : May 31, 2025, 10:19 AM IST

Side effects of mangoes:गर्मी का मौसम हो और आम की बात ना हो ऐसा हो नहीं सकता है। रसीला-मीठा आम स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। लेकिन आम के जितने फायदे हैं उतने ही ज्यादा सेवन पर नुकसानेदह भी हो सकता है। आइए जानते हैं आम खाने के नुकसान।

PREV
17

आम खाने के फायदे

आम में विटामिन A, C, E और K होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंजाइम्स पाचन को बेहतर बनाते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं।

27

त्वचा और बालों और आंखों के लिए फायदेमंद

विटामिन A और C कोलेजन उत्पादन में मदद करते हैं जिससे स्किन ग्लो करती है।विटामिन A आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा आम शरीर में ऊर्जा का संचार करने में मदद करता है।

37

आम खाने के नुकसान

1.वजन बढ़ सकता है

अगर आम जरूरत से ज्यादा खाते हैं तो वजन बढ़ सकता है। इसमें नेचुरल शुगर और कैलोरीज ज्यादा होती है। इसलिए आम खाने में सावधानी बरतें।

47

2.ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है

डायबिटीज़ के मरीजों को सीमित मात्रा में ही आम खाना चाहिए। इसके ज्यादा सेवन से शुगर लेबल बढ़ सकती है। 

57

3.पिंपल्स या स्किन एलर्जी

ज़्यादा आम खाने से कुछ लोगों को पिंपल्स, रैशेज़ या गर्मी की एलर्जी हो सकती है।

67

4.पेट में जलन या गैस

ज्यादा आम का सेवन करने से कुछ लोगों को एसिडिटी या ब्लोटिंग हो सकता है। आप असहज महसूस कर सकते हैं।

77

आर्टिफिशियल पका आम

कार्बाइड से पका आम आपकी सेहत के लिए नुकसानदे होता है। इसके खाने से सिरदर्द, उल्टी या चक्कर आ सकते हैं। इसलिए आम को 4 घंटे तक भिगो कर रखें। फिर अच्छी तरह धोकर सेवन करें।फ्रेश और ऑर्गेनिक आम चुनें।

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories