Mango Soaking Benefits: आम फलों का राजा कहलाता है। गर्मी के मौसम में आम खाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन आम खाने से पहले इसे पानी में भिगोकर रखना चाहिए। आइए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह है।

Mango Soaking Benefits: आम का नाम सुनते ही मुंह में मिठास घुल जाता है। गर्मी में तो बाजार और घर दोनों इसके सुंगध से भर जाते हैं। ऐसा कोई घर नहीं होगा जहां इस मौसम में आम ना आएं। पर सवाल है कि क्या आम खाने से पहले आप इसे भिगोकर रखते हैं। कई घरों में आपने आम को पानी के अंदर घंटों रखे हुए देखा होगा। यह कोई परंपरा नहीं है बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक कारण हैं। नीचे दी गई हैं 6 मुख्य वजहें, जिनकी वजह से आम को खाने से पहले कुछ देर पानी में भिगोकर रखना चाहिए:

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. गर्म तासीर को कम करना

आम की तासीर गर्म होती है, यानी इसे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे मुंह में छाले, मुंहासे, नाक से खून आना या पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पानी में आम को भिगोने से इसकी गर्म तासीर कम हो जाती है। इसे खाने के बाद आपको कोई दिक्कत नहीं होती है।

2. केमिकल्स और पेस्टीसाइड्स को हटाना

बाजार में बिकने वाले ज्यादातर आमों को कार्बाइड या पेस्टीसाइड्स से पकाया जाता है। अगर बिना भिगोए आम खाते हैं तो यह हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए आम को पानी में भिगाकर छोड़ देना चाहिए जिससे काफी हद तक केमिकल निकल जाते हैं।

3. एंटी-न्यूट्रिएंट्स को हटाना

आम की बाहरी सतह पर कभी-कभी फ्यतिक एसिड(phytic acid) जैसे एंटी-न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को कम कर सकते हैं। पानी में भिगोने से ये तत्व कुछ हद तक निकल जाते हैं।

4. डाइजेशन में मदद

भिगोए हुए आम शरीर में जल्दी और बेहतर पचते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या कम होती है।

5. ब्लड शुगर स्पाइक को कम करना

भिगोने से आम में मौजूद शुगर लेवल थोड़ा संतुलित हो जाता है, जिससे डायबिटिक लोगों के लिए यह थोड़ा बेहतर ऑप्शन बनता है।

6. शरीर को ठंडक देना

पानी में भीगे आम शरीर को ठंडक देने में मदद करते हैं, जो गर्मियों में खासतौर पर फायदेमंद होता है। आम को धोकर एक बर्तन में 1 घंटे से ज्यादा वक्त तक भिगोकर रखें। आप चाहें तो पानी में थोड़ा नमक भी मिला सकते हैं।