National Doctor’s Day कब है? जानें इस साल की थीम, हिस्ट्री और खास महत्व

Published : Jun 30, 2023, 06:38 PM IST
National Doctors Day

सार

National Doctors Day 2023: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पहली बार भारत में डॉ. बिधान चंद्र रॉय को सम्मानित करने के लिए 1 जुलाई 1991 को मनाया गया था। जानें राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास, महत्व और इसके बारे में कई महत्वपूर्ण फैक्ट।

हेल्थ डेस्क: भारत में पिछले 32 वर्षों से हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर डे मनाया जाता है। यह दिन प्रसिद्ध डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में बनाया जाता है। उन्होंने एक राजनेता, एक स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षा के समर्थक जैसे कई  क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों को सैनिक माना जाता है जो सीमाओं पर नहीं लड़ते बल्कि बीमारियों से पीड़ित लाखों लोगों की जान बचाते हैं। वे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और हमें उनके बलिदानों को याद रखना चाहिए। भारत में शनिवार, 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस 2023 भव्य रूप से मनाया जाएगा। हमें मानव स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने में सभी डॉक्टरों के योगदान को याद रखना चाहिए। यहां जानें राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास, महत्व और इसके बारे में कई महत्वपूर्ण फैक्ट।

National Doctors’ Day 2023 Theme: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की थीम

साल 2023 की थीम सेलिब्रेटिंग रेजिलिएंस एंड हीलिंग हैंड्स (Celebrating Resilience and Healing Hands) है। यह थीम उन चिकित्सा पेशेवरों के साहस का जश्न मनाती है जो महामारी की कठिनाइयों के बावजूद डटे रहे, लगातार आशा बनाए रहे और अनगिनत लोगों की जान बचाई।

National Doctor’s Day 2023: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का महत्व

डॉक्टर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे अपना जीवन दूसरों की भलाई के लिए समर्पित करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कोई विभिन्न बीमारियों से मुक्त रहे। वे चिकित्सा विज्ञान के बारे में और अधिक जानने की कोशिश करते हैं ताकि वे हर बीमारी का सही इलाज कर सकें। डॉक्टर बनने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। कभी-कभी डॉक्टरों को अपनी खुशियां त्याग कर अपना कर्तव्य निभाने के लिए मजबूर होना पड़ता है अन्यथा मरीजों की जान खतरे में पड़ जाती है। 

National Doctor’s Day: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पहली बार भारत में डॉ. बिधान चंद्र रॉय को सम्मानित करने के लिए 1 जुलाई 1991 को मनाया गया था। स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान को याद करने के लिए यह दिन मनाया गया। डॉ बी.सी. रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और उनकी मृत्यु 1 जुलाई 1962 को हुई, जो एक अजीब संयोग है। वह एक प्रसिद्ध चिकित्सक, शिक्षक, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने कई व्यक्तियों का इलाज किया, उनकी जान बचाई और कई लोगों के लिए प्रेरणा बने। डॉ बी.सी. रॉय को उनके कार्यों और उपलब्धियों के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया। डॉ. बी.सी. की याद में हम 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाते हैं। 

National Doctor’s Day 2023: हर डॉक्टर को दें श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाना सभी के लिए जरूरी है। इस दिन हम हर उस डॉक्टर को श्रद्धांजलि देते हैं जो रोजाना कड़ी मेहनत कर लाखों मरीजों की जान बचा रहे हैं। हमें उनके योगदान और प्रयासों को नहीं भूलना चाहिए।

और पढ़ें- 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका