
हेल्थ डेस्क. विटामिन बी 12 एक पानी में घुलनशील विटामिन है, जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण, न्यूरोलॉजिकल हेल्थ और डीएनए संश्लेषण समेत कई शारीरिक काम काज के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी से पुरुष और महिलाओं दोनों को कई तरह के शारीरिक दिक्कत हो सकती है। लेकिन महिलाओं में इसकी कमी का बहुत ज्यादा असर दिखता है। इसलिए विटामिन बी 12 (Vitamin B12) को लेकर महिलाओं सतर्क रहना चाहिए। आइए बताते हैं इसकी कमी से महिलाओं में कौन-कौन सी दिक्कत हो सकती हैं।
एनीमिया
विटामिन बी12 की कमी का एक सामान्य परिणाम मेगालोब्लास्टिक एनीमिया है। यह स्थिति सामान्य से अधिक और कम रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन बनने की वजह से होता है। इसकी वजह से थकान, कमजोरी, पीलापन और सांस की तकलीफ जैसे लक्षण हो सकते हैं।
न्यूरोलॉजिकल दिक्कत
हेल्दी न्यूरो बनाए रहने के लिए विटामिन बी 12 बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी से कमी से न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें हाथ और पैरों में सुन्नता और झुनझुनी, चलने में कठिनाई, संतुलन की समस्याएं और याददाश्त से जुड़ी समस्या हो सकती है। यह न्यूरोलॉजिकल लक्षण बड़ी उम्र की महिलाओं में दिखता है।
स्मृति लॉस-डिप्रेशन
कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि लंबे समय तक बी12 की कमी स्मृति लॉस का जोखिम बढ़ा देता है। मनोभ्रंश जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव स्थिति सामने आ सकती है। इसके अलावा डिप्रेशन, चिंता, और चिड़चिड़ापन के लक्षण भी इसमें नजर आ सकते हैं।
पीरियड्स डेट प्रभावित होना
कुछ मामलों में, विटामिन बी12 की कमी से अनियमित या भारी पीरियड हो सकता है। जो महिलाओं को बीमार कर सकता है। इसलिए महिलाओं को शरीर में विटामिन बी12 की कमी बिल्कुल नहीं होने देनी चाहिए।
बांझपन
कुछ शोध से पता चलता है कि विटामिन बी12 की कमी महिलाओं में प्रजनन संबंधी समस्याओं में योगदान दे सकती है। स्वस्थ प्रजनन प्रणाली को बनाए रखने के लिए पर्याप्त बी12 स्तर महत्वपूर्ण हैं। इसके साथ ही प्रेग्नेंसी में कंप्लीकेशन का कारण बन सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान इसकी कमी से बच्चे में जन्मदोष और तंत्रिका संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
ऑस्टियोपोरोसिस
कुछ अध्ययनों ने कम बी12 स्तर और रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस के बढ़ते जोखिम के बीच एक कनेक्शन हो सकता है। महिलाओं को बढ़ती उम्र में अपने विटामिन B 12 को लेकर चेकअप जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही बी12 से भरपूर डाइट का सेवन करना चाहिए।
और पढ़ें:
खूब खाएं और छोड़े मोटापे की चिंता, इन 10 तरीकों से बढ़ाएं मेटाबॉलिज्म
बादाम से लेकर अखरोट तक: 7 ऐसे ड्राई-फ्रूट जो Winter में स्किन पर ला देगा ग्लो
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.