
मोटापा कम करने की दवा ओजेम्पिक (Ozempic) 12 दिसंबर को भारत में भी लॉन्ज हो गई। दुनियाभर में वेट लॉस के लिए फेमस ओजेम्पिक से कई बड़े सेलेब्रिटी एलन मस्क, ओप्रा विनफ्रे, सरेना विलियम्स आदि वेट लॉस कर चुके हैं। भारत में अन्य दवाएं भी वेट लॉस के लिए उपबल्ध हैं। अब नए साल से पहले ही भारत में अब नई दवा के लॉन्च होने से मोटापे से ग्रस्ट लोगों में उम्मीद की किरण जाती है। जानिए ओजेम्पिक सहित भारत में 2026 में वजन घटाने वाली दवाओं के बारे में।
Ozempic एक सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) नाम की दवा है, जो टाइप-2 डायबिटीज़ (type-2 diabetes) के पेशेंट्स को दी जाती है। अगर इसे डायबिटीज की दवा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। डेनमार्क की दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने इस दवा का प्रोडक्शन करती है। ये दवा इंजेक्शन हॉर्मोन है जो भूख कम करता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है। कई देशों में इसके वजन-घटाने वाले परिणामों को भी देखा गया है। स्टडी से ये बात सामने आई है कि डायबिटीज पेशेंट्स में दवा के इस्तेमाल से 8 किलो तक वेट लॉस हुआ है।
डायबिटीज पेशेंट्स को वीकली ओजेम्पिक का इंजेक्शन दिया जाएगा। डॉक्टर जांच के बाद ही तय करते हैं कि व्यक्ति को कितने एमजी का इंजेक्शन दिया जाना है। भारत में ओजेम्पिक के 3 डोज तैयार किए हैं।
GIP + GLP-1 रिसेप्टर्स पर मौनजारो काम करता है। यह एक नेक्स्ट-जेनरेशन मैकेनिज्म है, जो वेट लॉस के लिए काम करती है। डॉक्टर टाइप-2 डायबिटीज और क्रोनिक वेट मैनेजमेंट के लिए हफ्ते में एक बार इंजेक्शन लगाने की सलाह देते हैं।
यह सेमाग्लूटाइड का हाई-डोज फॉर्मूला है। इसे लंबे समय तक वेट मैनेजमेंट करने के लिए डिजाइन किया गया है। खास बात ये है कि इसे सिर्फ डायबिटीज पेशेंट्स को बल्कि मोटापे से ग्रस्त लोग भी खा सकते हैं। डॉक्टर से इस बारे में अधिक जानकारी लेनी चाहिए।
और पढ़ें: सर्दियों में आसानी से गायब होगा ड्राय स्किन और डेंड्रफ, बस इन उपायों का करें इस्तेमाल
गर्भवती महिलाएं, स्तनपान करा रही महिलाएं, कुछ गंभीर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं या फिर स्पेसिफिक थायरॉयड हिस्ट्री वाले लोगों को वेट लॉस की दवा नहीं लेनी चाहिए। ये शरीर पर बुरा असर डाल सकती हैं। दवा न लेने की सलाह ली जाती है। आप डॉक्टर से इस बारे में अधिक जानकारी ले सकते हैं।
और पढ़ें: डायबिटीज मरीजों के लिए खुशखबरी! Ozempic इंजेक्शन अब भारत में उपलब्ध, जानें कीमत
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.