
स्किनकेयर न सिर्फ त्वचा को गंदगी से बचाता है बल्कि समस्याओं को कम करने में भी मदद करता है। आजकल लड़कियों के बीच एक खास स्किनकेयर पॉपुलर हो रहा है। पिंपल पैचेज (Pimple Patches) का नाम ज्यादातर लड़कियों की जुबान में है। छोटे-छोटे ट्रांसपेरेंट स्टिकर जैसे पिंपल पैचेज फेस में लगाने से न सिर्फ पिंपल छिप जाता है बल्कि चेहरे की सुंदरता भी बढ़ जाती है। इन्हें सीधे पिंपल या मुंहासे पर लगाया जाता है। आमतौर पर पैचेज हाइड्रोकोलॉइड (Hydrocolloid) मटेरियल से बने होते हैं। जानिए किस तरह से पिंपल स्टिकर स्किनकेयर का काम करते हैं और इनके फायदे क्या होते हैं।
पिंपल पैचेज आजकल ऑनलाइन डिमांड में हैं। ये पिंपल से निकलने वाले लिक्विड और गंदगी को सोखकर उसे जल्दी सूखने में मदद करते हैं। अगर इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो पिंपल पैचेज न सिर्फ मुंहासे को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं बल्कि त्वचा पर दाग भी नहीं पड़ता है।
और पढ़ें: RO Water Health Effects: कहीं शरीर कमजोर तो नहीं कर रहा RO का पानी? डॉक्टर ने बताया सही सॉल्यूशन
सैलिसिलिक एसिड, टी ट्री ऑयल या सेंटेला जैसे तत्व वाले पिंपल पैचेज खरीदें। साथ ही पिंपल के साइज के हिसाब से पैचेज का चयन करें। खरीदते समय ब्रांड ध्यान रखें और स्किन एलर्जी भी चेक कर लें।
और पढ़ें: भारत में इलाज को लेकर अमेरिकी टूरिस्ट ने किया गर्व करने वाला कमेंट-WATCH VIDEO
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.