
Salman Khan Health Tips: फिट, स्ट्रॉन्ग और एनर्जेटिक दिखने वाले बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान 27 दिसंबर को 60 साल के हो जाएंगे। सलमान खान की फिटनेस देख उनकी इस उम्र का पता लगाना बेहद मुश्किल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भाईजान अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए बहुत एफर्ट नहीं लगाते हैं बल्कि बेसिक रूल्स फॉलो करते हैं। आइए जानते हैं सलमान खान की बढ़ती उम्र के उन खास फिटनेस के बारे में, जो कई भी व्यक्ति अपना सकता है।
सलमान खान रोजाना एक्सरसाइज करते हैं जिसका फायदा उन्हें मिलता है। भले ही एक्टर शूटिंग कर रहे हो या फिर ट्रैवल। एक्टर का फोकस फंक्शनल फिटनेस जैसे कि पुशअप्स, पुलअप्स, स्क्वैट्स और स्ट्रेचिंग में रहता है। कोई भी व्यक्ति ये एक्सरसाइज आसानी से घर में करके फिट रह सकता है। सलमान को जिम में समय बिताना पसंद है और ये च्वाइज उनकी बॉडी पर दिखती है।
सलमान को जिम में भारी मशीनों का इस्तेमाल करने के बजाय बॉडी वेट एक्सरसाइज करना बेहद पसंद है। वे फ्लोर एक्सरसाइज के साथ ही फ्री वेट्स एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। इस बात को सलमान कई बार सोशल मीडिया से लेकर इंटरव्हू में बता चुके हैं।
और पढ़ें: हीटर से मिल रही गर्मी या छुपा खतरा? जानें सेफ यूज का सही फॉर्मूला
सलमान खान की बॉडी देखकर लगता होगा कि उनकी डाइट बहुत फैंसी और हैवी होगी लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। सलमान खाने में उबली सब्जियां, दाल, अंडे, चिकन के साथ ही कम ऑयल, कम मसाले वाला खाना खाते हैं। जंक फूड और शुगर उनके खाने में न के बराबर शामिल होता है। यही वजह है कि 60 में भी एक्टर का मेटाबॉलिज्म एक्टिव और बॉडी फिट है।
नींद और रेस्ट शरीर को हील करते हैं और बॉडी रिकवरी होती है। सलमान ये बात अच्छी तरह से जानते हैं और बिजी शेड्यूल में भी 8 घंटे की नींद जरूर लेते हैं। यही वजह है कि चोटों के बावजूद उनकी बॉडी फिट नजर आती है।
और पढ़ें: सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द? जानिए डॉक्टर की जरूरी सलाह
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.