
हेल्थ डेस्क: अच्छी सेहत के लिए 8 से 9 घंटे सोना बेहद जरूरी है। अक्सर आपने लोगों को गहरी नींद में मुंह खोलकर सोते हुए देखा होगा। कुछ लोगों को यह आदत सामान्य लगती है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मुंह खोलकर सोना शरीर को नुकसान भी पहुंचा जा सकता है। मुंह खोलकर सोने से व्यक्ति नाक की जगह मुंह से सांस लेता है। इस कारण से एक नहीं बल्कि कई समस्याएं जन्म ले सकते हैं। जानिए मुंह खोलकर सोने से क्या-क्या नुकसान होते हैं।
उम्र बढ़ने के साथ खर्राटों का सामना अक्सर लोगों को करना पड़ता है। खर्राटे के कारण नींद उड़ जाती है। ऐसा मुंह से सांस लेने के कारण भी हो सकता है।
कई बार मुंह खोल कर सोने से खांसी भी आती है।अगर व्यक्ति मुंह खोल कर सो रहा है तो कई बाहर हवा में मौजूद कण खांसी का कारण बन जाते हैं। साथ ही गंभीर समस्याएं भी पैदा हो सकते हैं।
मुंह से बदबू की समस्या से बहुत लोग परेशान रहते हैं। इससे लोगों के बीच बात करना भी मुश्किल हो जाता है। कई लोगों को यह भी नहीं पता होता कि उनके मुंह से बदबू क्यों आती है। मुंह खोलकर सोने का मतलब है मुंह से सांस लेना। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे मुंह से बदबू आती है।
चाहिए करीना कपूर सा कर्वी फिगर, खाना शुरू करें ये 1 देसी डिश
मुंह खोल कर सोने से इंसान सही से सांस नहीं ले पता और रात भर शरीर को ठीक प्रकार से ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। इसलिए हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
मुंह खोलकर सोने के एक नहीं बल्कि कई कारण होते हैं। जिन लोगों को नाक में दिक्कत होती है, वह रात में सोते-सोते मुंह खोलकर सांस लेना शुरू कर देते हैं। वही स्लीप एपनिया जैसी बीमारी में भी लोग मुंह खोल कर सोने की समस्या पैदा होती है।ज्यादा टेंशन लेने के कारण भी मुंह खोलकर सोने की आदत हो जाती है।
और पढ़ें: 40 के बाद महिलाओं के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग ? जानें फायदे, नुकसान और सही तरीका
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.