
बढ़ती उम्र में फिटनेस और सेहत बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता। ऐसे में सुबह की शुरुआत सही तरीके से करना बेहद जरूरी है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान इसका बेहतरीन उदाहरण हैं, जो हर दिन खाली पेट सफेद कद्दू (ash gourd/pumpkin) का जूस पीकर अपने शरीर को डिटॉक्स करती हैं, हाइड्रेट रखती हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती हैं। इस हेल्दी हैबिट से न केवल उनकी एनर्जी बनी रहती है बल्कि वह उम्र के साथ भी फिट, एक्टिव और स्ट्रॉन्ग रहती हैं।
सोहा अली खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सफेद कद्दू (अश गॉर्ड या पेत्था) का ताजे जूस बना रही हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले तीन महीनों से हर सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन करती आ रही हैं। उन्होंने इसे डिटॉक्सिफाइंग, कूलिंग और पेट के लिए अच्छा बताया है। सोहा ने अपने फॉलोअर्स को सलाह दी, कि जूस बनाने से पहले कद्दू का एक छोटा टुकड़ा चखें। अगर वह कड़वा लगे, तो पूरा कद्दू हटा दें, क्योंकि कड़वाहट टॉस्किन साइन हो सकती है।
सफेद कद्दू का जूस एक हल्का, ताजगी देने वाला और सेहतमंद ड्रिंक है। यह शरीर को ठंडक देता है, पाचन तंत्र को सुधारता है और स्किन को निखारता है। इसमें पानी की हाई क्वांटिटी होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखती है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। यह जूस वजन कम करने में भी बेस्ट है, क्योंकि यह कम कैलोरी वाला और फाइबर से भरपूर होता है।
और पढ़ें - करवाचौथ की सरगी में खाएं 4 चीजें, ना होगी कमजोरी ना लगेगी भूख-प्यास
और पढ़ें - आपका हेल्दी खाना ही बना रहा है बीमार! बोतलबंद पानी और फिश में मिला डिप्रेशन का लिंक
1 कप ताजे सफेद कद्दू के टुकड़े, 1/2 नींबू का रस और चुटकी भर सेंधा नमक।
सबसे सफेद कद्दू को छीलकर छोटे टुकड़ों में काटें। इन टुकड़ों को मिक्सर में डालें और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से पीस लें। पेस्ट को छानकर जूस निकालें। इसमें नींबू का रस और सेंधा नमक मिलाएं। स्वाद अनुसार ठंडा करके सेवन करें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.