
Hair Care: स्किन के साथ बालों की देखभाल करना जरूरी है। अगर इन्हें इग्नोर किया जाए तो ये कुछ समय बाद बेजान और रूखे हो जाते हैं। जितने भी प्रोडक्ट लगा लो लेकिन कुछ फायदा नहीं होता है। ज्यादातर ब्यूटी एक्सपर्ट्स हेयर केयर की सलाह देते हैं। बालों का ध्यान रखने में Hair Oil का जितना बड़ा रोल होता है उतना ही शैंपू का, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है जो शैंपू आप अच्छा समझकर इस्तेमाल कर रहे हैं वही बालों को डैमेज कर रहा है। आपने ब्यूटी इंफ्लुएंसर समेत कई लोगों को Sulphate Free Shampoo का नाम लेते सुना होगा। ऐसे में जानते हैं आखिर ये सल्फेट क्या है और इसका शैंपू से क्या नाता है और बालों के लिए कैसे नुकसानदायक है।
भारत में ज्यादातर लोग समझते हैं कि बालों में शैंपू लगाने के बाद जितना झाग निकलेगा उतना ही साफ स्कैल्प होगा। यानी सल्फेट एक तरह का फोमिंग एजेंट हैं, जो शैंपू को झागदार बनाने काम करता है। ज्यादातर शैंपू प्रोडक्ट में सोडियम लॉरिल सल्फेट, सोडियम लॉरेथ सल्फेट और अमोनियम लॉरेथ सल्फेट का इस्तेमाल किया जाता है। ये स्कैल्प और बालों की गंदगी और डस्ट साफ करने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- Matcha Skincare Myth: माचा स्किन का गेम-चेंजर या मिथ? जानें क्या कहती हैं डॉ. माधुरी
ये भी पढ़ें- 30 के बाद महिलाएं खाएं 3 सस्ते सुपरफूड, थकान और कमजोरी रहेगी दूर
भारत में ऐसी कई ब्रांड हैं तो Sulphate Free Shampoo देते हैं। आप Khadi, WOW, Mamaearth, Pilgrim समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियों को विजिट कर सकते हैं, जो सल्फेट फ्री शैंपू ऑफर करने का दावा करते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.