हेल्थ डेस्क : जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है लू लगने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। लू लगना वैसे तो सामान्य बीमारी है, लेकिन इसे सही समय पर ट्रीट नहीं किया जाए तो यह गंभीर भी हो सकता है। ऐसे में हम आपको बताते हैं लू लगने पर आपको क्या उपाय करने चाहिए…
1. अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपको लू लग गई है तो आपको तुरंत ही किसी डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इसमें जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
28
2. लू के मरीज को अगर 104 डिग्री से ज्यादा बुखार है, तो उसके माथे पर बर्फ के पानी की ठंडी पट्टियां रखनी चाहिए और उसे खुली और हवादार जगह पर आराम करने देना चाहिए।
38
3. लू लगने पर आप मरीज को तुरंत प्याज और शहद का रस मिलाकर दें। इसे तलवे और हथेली पर लगाने से बॉडी का टेंपरेचर सामान्य हो जाता है।
48
4. लू लगने पर चाय कॉफी का सेवन बंद कर दें, क्योंकि यह शरीर की गर्मी को और ज्यादा बढ़ाता है।
58
5. लू से राहत पाने के लिए जौ के आटे में प्याज का रस मिलाकर शरीर पर लेप लगाने से भी तुरंत राहत मिलती है।
68
6. कच्ची लौकी शरीर से सारी गर्मी खींच लेती है। इसके लिए मरीज के तलवों पर कच्ची लौकी का रस लगाएं या इसे दो भागों में काटकर तलवों पर घिसने से शरीर की गर्मी उतर जाती है।
78
7. लू में कैरी का पन्ना बेहद फायदेमंद होता है। इसमें जीरा, काला नमक, काली मिर्च जैसे मसाले डालें, क्योंकि यह शरीर की गर्मी को खींचते हैं और आपको तुरंत राहत देते हैं।
88
8. लू लगने की बाद कुछ समय तक धूप में नहीं निकले, नहीं तो इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है। अगर बहुत जरूरी है तो अपने सिर को ढक कर निकले, आंखों में सनग्लासेस लगाएं और हल्के कपड़े पहने।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.