
सेProtect childrens teeth from cavities: आजकल कम उम्र के बच्चों के दांतों में कैविटी की समस्या काफी आम हो गई है। कैविटी के कारण न सिर्फ दांत सड़ने लगते हैं बल्कि इनेमल वीक हो जाता है। जिससे दांत में छेद होता है। ऐसा मुंह में बैक्टीरिया के कारण होता है। जब बच्चे रोजाना सही से दांत साफ नहीं कर पाते हैं तो कैविटी की समस्या हो जाती है। बच्चों में कैविटी के एक नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं।
बच्चे चॉकलेट और टॉफी तो खूब खाते हैं लेकिन उसके बाद दांतों को साफ नहीं करते हैं। इस कारण से कैविटी का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। अगर चॉकलेट खाने के बाद अच्छी तरीके से मुंह साफ कर लिया जाए तो कैविटी के खतरे को कम किया जा सकता है।
जब बच्चों के दांत निकलना शुरू हो जाते हैं तो उनकी रोजाना सफाई करना जरूरी होता है। आप बच्चों को फ्लॉस करना सिखाए, जिससे कि दांतों में के बीच में फंसे हुए खाने को आसानी से निकाला जा सके। ऐसा करने से भी कैविटी को काफी हद तक रोका जा सकता है।
बच्चों को दो बार सुबह और शाम ब्रश जरूर कराएं। उनको समझाएं कि ब्रश करने से दांत सुरक्षित रहते हैं। अगर वह कभी भी कुछ खाते हैं तो उन्हें सिखाएं कि पानी से मुंह साफ जरूर करें। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख कैविटी की समस्या को दूर किया जा सकता है।
फिटकरी के पानी से अगर बच्चे कुल्ला करते हैं तो भी कैविटी की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है। आप गुनगुना पानी कर लें और उसमें कुछ मात्रा में फिटकरी डालें। इसके बाद बच्चों आप उंगली की मदद से दांतों के आसपास हल्की मसाज भी कर सकती हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.