क्या होता है शरीर में जब आप 14 दिन तक चीनी खाना बंद कर देते हैं? जानना है जरूरी

Published : Jun 01, 2023, 04:33 PM ISTUpdated : Jun 01, 2023, 05:22 PM IST
sugar

सार

मॉर्निंग टी से लेकर रात में डिनर में मिलने वाली डेजर्ट तक हर चीज में चीनी (Sugar) का इस्तेमाल होता है। यह एक ऐसी चीज है जिसके बिना कोई भी स्वीट डिश बनाना असंभव लगता है। लेकिन चीनी खाने के कई तरह के शारीरिक दिक्कत भी सामने आती है।

हेल्थ डेस्क. चीनी हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। चाय से लेकर मिठाई तक में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके बिना स्वाद फीका लगता है। दुनिया भर में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यह डायबिटीज,मोटापा, दांतों के नुकसान समेत कई हेल्थ समस्याओं से जुड़ा हुआ है। ज्यादा शुगर खाने से हाई ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी बीमारी, लीवर रोगों का खतरा बढ़ सकता है। यहीं वजह है कि कई लोग कम चीनी का सेवन करत् हैं या फिर पूरी तरह डाइट से इसे बाहर कर देते हैं। लेकिन सवाल यह है कि जब आप चीनी को छोड़ते हैं तो शरीर को यह कैसे प्रभावित करता है।

14 दिन शुगर छोड़ने पर शरीर पर दिखता है पावरफुल इफेक्ट

चीनी यानी शुगर का हमारे शरीर पर क्या प्रभाव होता है इसके बारे में न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल ने बताया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हमें चीनी छोड़ने का विचार क्यों करना चाहिए। 14 दिन तक चीनी छोड़ने पर शरीर पर इसका पावरफुल रिजल्ट देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि चीनी के अभाव में हमारा शरीर ब्लड शुगर के स्तर को अधिक इफेक्टिव तरीके से नियंत्रित करना शुरू कर देता है। इससे एनर्जी का लेबल बेहतर होता है और सूजन कम होती है।

स्किन और पाचन तंत्र होता है बेहतर

चीनी को डाइट से हटाने से स्किन और पाचन पर पॉजिटिव असर देखने को मिलता है। न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि चीनी नहीं लेने से भी वजन घटाने में मदद मिल सकती है क्योंकि शरीर चीनी के कम सेवन के साथ तालमेल बिठाना शुरू कर देता है। इसलिए चीनी को अलविदा कहकर हेल्दी लाइफ जीएं।

 

 

शुगर की कमी फल और सब्जी करते हैं पूरी 

इसके साथ ही नमामी अग्रवाल ने बताया कि आपका डाईट शरीर में शुगर के लेबल को कैसे नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। उनके अनुसार, बार-बार पेशाब आना, अधिक प्यास लगना या घाव का न भरना जैसे लक्षण संकेत करते हैं कि आपके हाई ब्लड शुगर के शिकार हैं। ऐसे में जब हम चीनी छोड़ देते हैं तो ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। शरीर में शुगर की आपूर्ति सब्जियों, रोटी और दाल सहित हर खाद्य पदार्थ से होती है। क्योंकि सभी में शुगर की मात्रा नेचुरली मौजूद होती है। इसलिए, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और स्वस्थ रहने के लिए आप जो कुछ भी खाते हैं उस पर ध्यान देना जरूरी है।

और पढ़ें:

इस हेल्दी ड्रिंक में हैं छुपा भाग्यश्री के जवां और हसीन होने का राज

दूध नहीं पीते तो डाइट में शामिल करें ये 9 चीजें

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट