चुकंदर और आंवला का जूस मिलाकर पीने से क्या होता है?

Amla and Beetroot Juice Benefits:चुकंदर और आंवला वैसे दो दोनों सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हें खाने से कई तरह की बीमारी से बॉडी दूर रहती है। लेकिन जब इनका जूस मिलाकर पिया जाता है तो शरीर पर क्या असर होता है आइए जानते हैं।

 

Amla and Beetroot Juice Benefits: आंवला और चुकंदर के फायदे जानकर लोगों का रुझान इसके प्रति तेजी से बढ़ रहा है। चुकंदर और आंवला के डिश बनाने के अलावा लोग इसके जूस भी पीते हैं। कुछ लोग तो आंवला और चुकंदर को मिलाकर जूस बनाते हैं और उसे ड्रिंक करते हैं। सवाल है कि क्या इसे मिलाकर पीना चाहिए और अगर हां तो फिर इसके क्या-क्या फायदे हैं आइए जानते हैं।

आंवला और चुकंदर को जब मिलाकर जूस बनाते हैं, तो यह एक सुपर हेल्दी ड्रिंक बन जाता है। इसलिए अगर आप भी इसे मिलाकर पीते हैं तो इसे जारी रखें। यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।

Latest Videos

1. इम्यूनिटी बूस्ट करता है (Boosts immunity)

आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो इम्युन सिस्टम को मजबूत करता है। वहीं चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।

2. ब्लड प्यूरीफायर करता है (Purifies the blood)

आंवला और चुकंदर दोनों ही खून को साफ करने में मदद करते हैं। ये टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर त्वचा को ग्लोइंग और साफ बनाने में मदद करते हैं।

3. हीमोग्लोबिन बढ़ाता है (Increases hemoglobin)

चुकंदर में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने और एनीमिया दूर करने में मदद करता है। आंवला शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर को अधिक ऑक्सीजन मिलती है।

4. बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद(Beneficial for hair and skin)

आंवला और चुकंदर का जूस पीने से बाल लंबे, घने और मजबूत होते हैं। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और बालों का गिरना कम करता है। साथ ही, त्वचा पर भी इसका अच्छा असर पड़ता है और यह नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।

5. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

इस जूस में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करते हैं। आंवला गैस और एसिडिटी को कम करने में भी कारगर होता है।

6. हार्ट को हेल्दी रखता है (Keeps the heart healthy)

चुकंदर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है और आंवला कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

7. शरीर को डिटॉक्स करता है

चुकंदर और आंवला जूस का नियमित सेवन लीवर और किडनी को हेल्दी रखता है और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है।

कैसे बनाएं जूस?

आंवला को काट लें और बीज को अलग कर दें। चुकंदर के छिलके को हटाकर धो लें और फिर काट लें। मिक्सी में डालें और थोड़ा सा पानी मिलाएं। इसके बाद अच्छे से पीस लें। आप चाहें तो इसे छानकर भी पी सकते हैं। अच्छा होगा कि आप इसे ऐसे ही पिएं।

कैसे पिएं?

सुबह खाली पेट पीने से ज्यादा फायदा होगा।

जूस में काला नमक और शहद मिलाकर पी सकते हैं।

इसे रोजाना या हफ्ते में 3-4 बार पिएं।

Share this article
click me!

Latest Videos

Nagpur में PM Modi का ऐतिहासिक भाषण, आजादी के नायकों को लेकर क्या कहा, सुनिए
Odisha Train Accident: Drone से देखिए ट्रेन हादसे की ताजा तस्वीरें, खौफनाक मंजर आया नजर
खूब हुई बात... नागपुर में PM Modi और संघ प्रमुख मोहन भागवत का अलग ही दिखा अंदाज
Amit Shah के सामने बोले Nitish Kumar- दो बार हुई गलती...अब नहीं, पर्टिये के लोग इधर-उधर कर दिए
Nagpur में PM Modi का Road Show, लोगों ने जमकर लगाए ‘Modi-Modi’ के नारे