
हेल्थ डेस्क.मैदा (maida ) या रिफाएंड गेहूं का आटा, भारतीय डिश में खाए जाने वाला अहम हिस्सा होता है। ब्रेड, बिस्कुट, पेस्ट्री और स्नैक्स जैसे कई डिश को बनाने में इसका इस्तेमाल होता है। सॉफ्ट बनावट और हर डिश स्वाद में रचबस जाने वाला यह मैदा सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसका ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। मैदा में आवश्यक पोषक तत्वों और आहार फाइबर की कमी होती है। इसे खाने से सिर्फ कैलोरी मिलती है जिसकी वजह से वजन बढ़ता है।तो चलिए जानते हैं कि अगर एक महीने के लिए मैदा खाना छोड़ देते हैं तो शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है।
पाचन तंत्र बेहतर काम करने लगता है
मैदा में फाइबर की कमी होती है। पोषक तत्व भी ना के बराबर होता है। जिसकी वजह से इसे पचाना कठिन हो जाता है।इसे छोड़ने से पाचन में सुधार हो सकता है और सूजन कम हो सकती है। साबुत गेहूं का आटा, बादाम का आटा, नारियल का आटा और बाजरा का आटा (ज्वार, बाजरा, रागी, आदि) जैसे विकल्पों में फाइबर अधिक होता है, जो पाचन में सहायता करता है।
ब्लड शुगर का लेबल सही हो जाता है
रिफाइंड आटा शरीर में तेजी से ग्लूकोज में परिवर्तित हो जाता है, जिससे ब्लड शुगर में बढ़ोतरी होती है। इससे दूर होने पर ब्लड शुगर कंट्रोल में हो जाता है।
वेट होता है कंट्रोल
रिफाइंड आटा उत्पाद कैलोरी से भरपूर होते हैं और वजन बढ़ाने में योगदान कर सकते हैं। इससे दूर होने पर वजन कंट्रोल होने लगता है। वहीं बाजरा का आटा खाने से वेट लॉस होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा मिलती है।
एनर्जी में सुधार
रिफाइंड आटा खाने से आलस शरीर में भर जाता है। इसलिए इससे दूरी बनाकर आप अपने एनर्जी में सुधार कर सकते हैं। मैदा की जगह साबुत अनाज जैसे बाजरा (ज्वार, बाजरा, रागी, आदि) और अन्य स्वास्थ्यप्रद विकल्पों का उपयोग करें।
सूजन होता है कम
मैदा शरीर में सूजन में योगदान दे सकता है, जबकि बाजरा सहित संपूर्ण खाद्य पदार्थों से भरपूर आहार समग्र सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। अगर एक महीने मैदे का सेवन बंद कर देते हैं तो सूजन कम हो जाता है।
और पढ़ें:
चटपटा फूड पिघलाएगा पेट की चर्बी, मैदा की जगह इन 4 तरह के आटे का करें इस्तेमाल
बिस्तर पर लेटते ही 7 Tips से आ जाएगी गहरी नींद, सिर्फ मोबाइल सहित इनसे कर लें तौबा
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.