Japanese walk benefits: जापानी लोग अपनी फिटनेस को लेकर काफ़ी सजग रहते हैं। उनकी फिटनेस का राज़ सिर्फ़ खानपान और जीवनशैली ही नहीं, बल्कि एक ख़ास तरीके की वॉक भी है।
What is IWT walk: जापानी वॉक, जिसे "इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग" (IWT) भी कहते हैं, इसे जापानी फिज़ियोलॉजिस्ट डॉ. हिरोशी नोज़ ने ईजाद किया था। इस 30 मिनट की ट्रेनिंग में धीमी और तेज़ वॉक को एक ख़ास अंतराल पर किया जाता है।
IWT वॉक कैसे करें (Interval Walking Training method)
शुरू के 3-5 मिनट धीरे-धीरे वॉक करके शरीर को तैयार करें।
फिर 3 मिनट तेज़ी से चलें, जिससे आपकी दिल की धड़कन बढ़े, लेकिन साँस फूले नहीं।
अगले 3 मिनट धीरे या आराम से चलें। इस दौरान आपकी दिल की धड़कन सामान्य हो जानी चाहिए।
इस तेज़ और धीमी वॉक के चक्र को 5 बार दोहराएँ।
आख़िर के 2-3 मिनट धीरे-धीरे चलकर शरीर को ठंडा होने दें। इस वॉक को हफ़्ते में 3-4 बार कर सकते हैं।
रिसर्च बताती है कि IWT के फ़ायदे सामान्य वॉक से ज़्यादा हैं (IWT walking for weight loss)
तेज़ वॉक से दिल की धड़कन बढ़ती है, जो दिल की मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करता है। यह रक्त संचार बढ़ाता है और ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है।
सामान्य वॉक के मुक़ाबले, तेज़ और धीमी वॉक का यह क्रम मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है। इससे ज़्यादा कैलोरी बर्न होती है और वज़न कम करने में मदद मिलती है।
IWT ब्लड प्रेशर कम करने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखता है, जिससे डायबिटीज़ और स्ट्रोक का ख़तरा कम होता है।
IWT तनाव कम करता है और मूड बेहतर बनाता है। यह एंडोर्फिन नामक हैप्पी हार्मोन रिलीज़ करता है, जिससे मन शांत रहता है और अच्छी नींद आती है।
यह एक्सरसाइज़ जाँघों की मांसपेशियों को मज़बूत बनाती है और एरोबिक क्षमता बढ़ाती है। यह लाइफ़स्टाइल से जुड़ी बीमारियों के लक्षणों को कम करता है और आपको जवान और स्वस्थ महसूस कराता है।
दौड़ने जैसी ज़्यादा मेहनत वाली एक्सरसाइज़ के उलट, IWT जोड़ों पर ज़्यादा ज़ोर नहीं डालता। यह हर उम्र और फिटनेस लेवल के लोगों के लिए उपयुक्त है।
नियमित IWT करने वालों की एरोबिक क्षमता और जाँघों की मांसपेशियों की ताक़त लगभग 20% बढ़ जाती है, जिससे वे 10 साल जवान महसूस करते हैं।
IWT दूसरे वॉकिंग तरीक़ों से कैसे बेहतर है? (best walking technique for health)
सामान्य, एक ही गति से चलने के मुक़ाबले, IWT दिल की धड़कन को ज़्यादा बढ़ाता है और मेटाबॉलिज़्म बेहतर करता है। 10,000 क़दम चलना एक लोकप्रिय लक्ष्य है, लेकिन IWT की तेज़ी और अंतराल वाला तरीक़ा कम समय में ज़्यादा फ़ायदा देता है। यह HIIT के सिद्धांतों पर आधारित है, लेकिन इसे जोड़ों को नुक़सान न पहुँचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
जापानी लोगों के स्वस्थ और लंबी उम्र के राज़ में उनके खानपान, सक्रिय जीवनशैली, संतुलित आहार और पारंपरिक स्वास्थ्य प्रथाओं के साथ-साथ IWT जैसी वैज्ञानिक रूप से सिद्ध वॉकिंग तकनीक भी अहम भूमिका निभाती है। यह आसान 30 मिनट की एक्सरसाइज़ बिना किसी उपकरण के, कहीं भी की जा सकती है। इसलिए, अगर आप भी स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ना चाहते हैं, तो जापानी वॉक को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.