Common Reasons Women Feel Fatigued: सुबह बिस्तर से उठते ही थकान महसूस होना सिर्फ आलस नहीं, बल्कि शरीर का सिग्नल है। महिलाओं को इसे इग्नोर करने की बजाय अपने हार्मोन, नींद और मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए।
सुबह बिस्तर से उठते ही लगती है थकान? जानें महिलाओं में इसके पीछे की वजह
कई महिलाएं सुबह आंख खुलते ही यही महसूस करती हैं कि जैसे रात भर सोई ही नहीं। शरीर भारी, मन सुस्त और एनर्जी बिल्कुल लो होती है। हैरानी की बात यह है कि यह समस्या सिर्फ ज्यादा काम करने से नहीं, बल्कि महिलाओं के हार्मोन, लाइफस्टाइल और मेंटल लोड से भी गहराई से जुड़ी होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा रोज होता है, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं।
महिलाओं में सुबह की थकान क्यों ज्यादा महसूस होती है?
1. हार्मोनल इंबैलेंस
महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और कोर्टिसोल हार्मोन लगातार बदलते रहते हैं।
पीरियड्स
PCOS
थायरॉयड
प्रेग्नेंसी या पोस्ट-डिलीवरी
इन स्थितियों में हार्मोन बैलेंस बिगड़ता है, जिससे सुबह उठते ही थकान महसूस होती है।
26
स्लीप क्वालिटी और विटामिन की कमी
नींद पूरी होने के बाद भी क्वालिटी स्लिप की कमी
8 घंटे सोने के बावजूद अगर नींद डीप स्लिप में नहीं जाती, तो शरीर रिपेयर नहीं कर पाता। महिलाओं में ओवरथिंकिंग, रात में मोबाइल यूज, मेंटल स्ट्रेस और नींद की क्वालिटी को खराब कर देते हैं।
आयरन और विटामिन की कमी
महिलाओं में आयरन डिफिशिएंसी, विटामिन B12 और विटामिन D की कमी बहुत आम है। इसके लक्षण
सुबह कमजोरी
चक्कर
सांस फूलना
बॉडी पेन
पीरियड्स के कारण यह कमी और बढ़ जाती है।
36
ओवरलोडेड माइंड और मेंटल थकान
महिलाएं अक्सर घर, बच्चे, काम और रिश्ते सब कुछ एक साथ संभालती हैं। शरीर सो जाता है, लेकिन दिमाग एक्टिव रहता है। यही कारण है कि सुबह उठते ही थकान बनी रहती है।
46
ब्लड शुगर और मेटाबॉलिज्म इश्यू
अगर आपका ब्लड शुगर लेवल रात में बहुत नीचे चला जाता है या मेटाबॉलिज्म स्लो है, तो सुबह एनर्जी नहीं बन पाती। यह समस्या खासतौर पर ओवरवेट महिलाओं, PCOS और थायरॉयड में दिखती है।
56
सुबह की थकान को हल्के में लेना क्यों खतरनाक है?
लगातार सुबह थकान रहना आगे चलकर
हार्मोनल डिसऑर्डर
डिप्रेशन
इम्युनिटी लो
वजन बढ़ना
जैसी समस्याओं की जड़ बन सकती है।
66
महिलाएं क्या करें?
महिलाएं क्या करें? (नेचुरल सॉल्यूशन)
रात को सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें
हल्का डिनर और जल्दी सोना
सुबह उठकर डीप ब्रीदिंग या प्राणायाम
आयरन और प्रोटीन रिच डाइट
खुद के लिए 10–15 मिनट का मी-टाइम
योगा, ब्रीदिंग और सही लाइफस्टाइल से शरीर दोबारा एनर्जी बनाना सीखता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.