World Diabetes Day: डायबिटीज पेशेंट्स की होती है स्पेशल डायट? जानें ऐसी ही 5 मिथ एंड फैक्ट्स

Published : Nov 14, 2025, 10:19 AM IST
World Diabetes Day 2025

सार

World Diabetes Day 2025: डायबिटीज तेजी से बढ़ती वैश्विक महामारी बन चुकी है। 2022 में 828 मिलियन वयस्कों में डायबिटीज डायग्नोज हुई, जिनमें 21.2 करोड़ भारतीय शामिल थे। वर्ल्ड डायबिटीज डे के मौके पर जानें—डायबिटीज से जुड़े आम मिथ और उनके पीछे की सच्चाई।

डायबिटीज दुनिया के साथ ही भारत में भी तेजी से पैर पसार रहा है। डायबिटीज को महामारी की तरह हर दूसरे व्यक्ति को अपना शिकार बना रहा है। साल 2022 में करीब  828 मिलियन (82 करोड़) वयस्कों में डायबिटीज डायग्नोज की गई। हैरानी की बात ये है कि इस बड़े आकड़े में एक चौथाई यानी 212 मिलियन (21.2 करोड़) भारतीय शामिल हैं। तेजी से बढ़ते डायबिटीज को लेकर लोगों के मन में कई मिथ रहते हैं, जो बीमारी के प्रसार में मदद कर सकते हैं। आइए वर्ल्ड डायबिटीज के मौके पर जानते हैं डायबिटीज से संबंधित कॉमन मिथ एंड फैक्ट्स के बारे में। 

मिथ: डायबिचीज पेशेंट्स को स्पेशल फूड की जरूरत पड़ती है। 

फैक्ट: अगर व्यक्ति को डायबिटीज की समस्या है, तो वह घरेलू खाना खाकर भी ब्लड में शुगर की मात्रा को कंट्रोल रख सकता है। बस उसे अपने खाने में अच्छे विकल्प चुनने होंगे। इसलिए बाजार में मिलने वाले डायबिटीज के फैंसी फूड्स को छोड़कर आप कम वसा और शुगर वाले फूड्स खा सकते हैं।

मिथ: फलों में शुगर होती है इसलिए डायबिटीज पेशेंट को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। 

फैक्ट: अक्सर लोगों को ये गलत जानकारी होती है कि डायबिटीज पेशेंट को फलों से दूरी बनानी चाहिए, जबकि यह सही नहीं है। फलों में प्राकृतिक शर्करा होती है और यह केक, बिस्किट, मिठाइयों के तुलना में कम होती है। फ्रूट्स में अन्य पोषक तत्व के साथ फाइबर्स भी होते हैं। आप डॉक्टर से परामर्श कर फलों का सेवन कर सकते हैं। 

मिथ: ज्यादा शक्कर खाने से टाइप 1 डायबिटीज हो जाता है। 

फैक्ट: यह बिल्कुल गलत बात है। टाइप 1 डायबिटीज खानपान या लाइफस्टाइल के कारण नहीं होता। जब पेनक्रियाज में इंसुलिन बनाने वाली सेल्स इम्यून सिस्टम द्वारा नष्ट कर दी जाती हैं, तो टाइप 1 डायबिटीज की समस्या हो जाती है। इसका खानपान से कोई संबंध नहीं है।

और पढ़ें: World Diabetes Day 2025: डायबिटीज होने पर 10 बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा?

मिथ:टाइप 2 डायबिटीज पेशेंट कभी भी मीठी चीज को हाथ नहीं लगा सकते। 

फैक्ट: अक्सर लोगों को लगता है कि डायबिटीज हो गई है, तो वह किसी भी तरह की मिठाई नहीं खा सकते। जबकि यह गलत बात है। डायबिटीज होने के बावजूद भी आप अपने जीवन में मीठी चीजों को शामिल कर सकते हैं लेकिन नियंत्रित मात्रा में। नेचुरल शुगर वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। मीठा खाने से ब्लड में शुगर का लेवल हाई हो जाता है। अगर आपका डायबिटीज अक्सर कंट्रोल में रहता है तो आप कभी कभार स्वीट्स भी खा सकते हैं लेकिन डॉक्टर से इस बारे में जरूर पूछें।

मिथ: डायबिटीज को पूरी तरीके से ठीक किया जा सकता है। 

फैक्ट: कई लोगों को यह भ्रम रहता है कि डायबिटीज की बीमारी पूरी तरह से ठीक हो जाती है जबकि यह सच नहीं है। डायबिटीज के लक्षणों को मैनेज किया जा सकता है लेकिन बीमारी को जड़ से खत्म करना मुमकिन नहीं।

और पढ़ें: World Diabetes Day: बिना साइड इफेक्ट के इन 8 हरी पत्तियों से घटेगा शुगर लेवल

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Constipation Relief Tips: सुबह 1 चम्मच खाएं यह सफेद चीज, बिना जोर लगाए मिनटों में होगा पेट साफ!
पति के खर्राटों ने पहुंचाया कोर्ट! पत्नी ने मांगा तलाक, 10 साल में तीन गुना बढ़ी यह समस्या