Pimples Treatment: पिंपल्स का इलाज सिर्फ बाहर से नहीं, इन 5 होम्योपैथी दवाओं से जड़ से दूर होगी समस्या

Published : Apr 10, 2026, 04:15 PM IST
Pimples Treatment

सार

Homeopathy medicines for acne: पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं? जानिए 5 असरदार होम्योपैथी दवाएं जो स्किन को अंदर से ठीक कर पिंपल्स को जड़ से खत्म करने में मदद करती हैं और देती हैं साफ व ग्लोइंग त्वचा।

पिंपल की समस्या अगर एक बार हो जाए, तो उसे जड़ से खत्म करना मुश्किल लगता है। खूब सारी दवाएं या क्रीम लगाने के बाद कुछ ही समय में फिर से पिंपल दिखने लगते हैं। आज वर्ल्ड होम्योपैथी डे (World Homeopathy Day) के अवसर पर हम आपको ऐसी कुछ होम्योपैथी दवाओं के नाम बताएंगे, तो पिंपल, एक्ने या दाने की समस्या में राहत दिलाती हैं। साथ ही समस्या को जड़ से खत्म करती हैं। 

पिंपल के लिए सल्फर (Sulphur)

पिंपल की समस्या को दूर करने के लिए सल्फर दवा फायदेमंद मानी जाती है। जिनकी स्किन बहुत ऑयली होती है और बार-बार पिंपल्स आ जाते हैं, उन्हें डॉक्टर सल्फर होम्योपैथी मेडिसिन लेने की सलाह देते हैं। आप डॉक्टर को स्किन प्रॉब्लम बताकर सही होम्योपैथी दवा खरीद सकते हैं। 

हेपर सल्फ्यूरिस कैल्केरियम (Hepar Sulphuris Calcareum)

पिंपल्स में दर्द के साथ अगर पस भर जाती है, तो डॉक्टर हेपर सल्फ्यूरिस कैल्केरियम दवा सजेस्ट करते हैं। जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है या फिर इंफेक्शन अधिक होता है, उन्हें ये दवा दी जाती है। 

कैल्केरिया सल्फ्यूरिका (Calcarea Sulphurica)

होम्योपैथी डॉक्टर पीले पस वाले पिंपल्स में कैल्केरिया सल्फ्यूरिका दवा देते हैं। स्किन इंफेक्शन को कंट्रोल करके ये दवा जल्दी पिंपल से राहत दिलाती है।

सिलिसिया (Silicea)

सिलिसिया होम्योपैथी मेडिसिन स्किन से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करती है। गहरे और बार-बार होने वाले पिंपल्स में इस दवा को असरकारी माना जाता है। अगर पिंपल के कारण स्किन में घाव हो गया है, तो स्किन हीलिंग में भी ये दवा काम आती है।

और पढ़ें: Neck Hanging Trend: जानलेवा ट्रेंड, गर्दन दर्द से छुटकारे के लिए पेड़ों से लटक रहे युवा, डॉक्टर हैरान

नैट्रम म्यूरिएटिकम (Natrum Muriaticum)

ऑयली स्किन और ब्लैकहेड्स को दूर करने में नैट्रम म्यूरिएटिकम दवा असरदार होती है।हार्मोनल कारणों या स्ट्रेस की वजह से हो रहे पिंपल को ये दवा दूर करती है।

नोट: बिना होम्योपैथी डॉक्टर की सलाह लिए पिंपल मेडिसिंस न लें। डॉक्टर पिंपल के प्रकार और स्किन टाइप के अनुसार दवा खाने की सलाह देते है। साथ ही होम्योपैथी दवा का डोज भी डॉक्टर ही बताते हैं। डॉक्टर की सलाह से सही दवा और लाइफस्टाइल अपनाकर पिंपल की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

और पढ़ें: शादीशुदा लोगों को कैंसर का खतरा कम क्यों? स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बेबी को सॉलिड फूड खिलाते समय पेरेंट्स अक्सर करते हैं ये 5 गलतियां, जानें डॉक्टर एडवाइस
Medicine Timing Guide: प्रिस्क्रिप्शन में OD, BD, TDS का क्या मतलब होता है? डॉक्टर से जानें दवा लेने का सही समय