
Yami Gautam Skin Care Tips: यामी गौतम की त्वचा को देखकर लगता है कि वो महंगे प्रोडक्ट्स लगाती होंगी लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। यामी अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हेल्दी त्वचा का राज शेयर करती हैं। हाल ही में यामी गौतम ने ऑर्गेनिक हल्दी पोस्ट शेयर कर बताया है कि यह स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। अगर आपने त्वचा के लिए हल्दी का इस्तेमाल नहीं किया है तो यामी के स्किन केयर टिप्स को अपना सकती हैं। आईए जानते हैं यामी के स्किन केयर टिप्स के बारे में।
यामी गौतम क्लींजर के रूप में हल्दी का इस्तेमाल करती हैं। चेहरे को क्लीन करने के लिए पानी, दही या कच्चे दूध के साथ हल्दी मिलाकर फेस पैक तैयार करती हैं। ऐसा करने से उनकी स्किन की गंदगी निकल जाती है और चेहरा चमकने लगता है। यामी मानती हैं कि सेंसेटिव स्किन के लिए हल्दी का इस्तेमाल करना बेहतर उपाय है। अगर आपके घर में ऑर्गेनिक हल्दी है तो आप उसे चेहरे पर जरूर इस्तेमाल करें। आप चाहे तो ऑनलाइन भी ऑर्गेनिक हल्दी खरीद सकते हैं।
यामी गौतम घर में ही हर्बल मास्क तैयार करती हैं। हर्बल मास्क बनाने के लिए शहद, गुलाब जल, ग्लिसरीन और नींबू का रस चाहिए होता है। आप इसमें थोड़ी मात्रा में हल्दी भी मिला सकते हैं। मास्क को करीब 15 मिनट तक चेहरे में लगाएं रखें।
यामी गौतम स्किन एक्सफोलिएशन के लिए चीनी और शहद का इस्तेमाल करती हैं। इससे मृत त्वचा को हटाने में मदद मिलती है। आप एक्सफोलिएशन के लिए महीन चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
साथ ही यामी चावल के आटे में दूध या फिर दही मिलाकर चेहरे को साफ करती है। इससे भी त्वचा में निखार आता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.