
Teeth Whitening Remedy: आपकी मुस्कान आपकी पर्सनालिटी को निखारने का काम करती हैं। लेकिन जब स्माइल करते वक्त पीले दांत नजर आने लगें तो वो आपकी खूबसूरती का बंटाधार कर सकता है। आप शर्मिंदगी का शिकार हो जाते हैं। पीले दांत आपके कॉन्फिडेंस को भी लो कर देता है। कई बार लोग पीले दांत से छुटाकारा पाने के लिए ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। इसके साथ महंगे टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसका असर नजर नहीं आता है। हम आपको यहां बताएंगे कि कैसे आप अपने पीले दांतों को बस 2 चीजों का इस्तेमाल करके चमका सकते हैं।
दांतों पर जमे पीलेपन को खत्म करने के लिए आप दो चीजों का पेस्ट बनाकर यूज कर सकते हैं। ये दो चीजें हैं बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड। इसके लिए आपको आम बेकिंग सोडा और 2% ग्रेड वाला हाइड्रोजन पेरोक्साइड लेना है। इसे मिलाकर पेस्ट बनाएं और दांतों को इससे साफ करें। कुछ ही दिनों में आपके दांत दूध से सफेद हो जाएंगे।
कैसे पहुंचाता है फायदा?
बेकिंग सोडा मुंह में एसिड को न्यूट्रलाइज करने में मदद करता है, जबकि हाइड्रोजन पेरोक्साइड दांतों को सफेद बनाने के लिए एक एक्टिव इंग्रीडिएंट के रूप में काम करता है। बेकिंग सोडा दांतों की परत से दाग को हटाता है। जिससे दांत सफेद होते हैं।
सही मात्रा में मिलाना जरूरी
दांत को सफेद करने के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को 3 प्रतिशत से ज्यादा ना लें। अगर ये ज्यादा मात्रा में लेंगे तो दांतों के ऊपरी परत को नुकसान हो सकता है। पेस्ट को बनाकर टूथब्रश से दांतों पर लगाए और 2 मिनट तक ब्रश करें। इसके बाद अच्छे से कुल्ला करें।सप्ताह में इसे 2-3 बार कर सकते हैं। इससे ज्यादा ना करें। इसे हर दिन लगाने से आपके दांत कमजोर हो सकते हैं। बता दें कि इसे लगाने से ना सिर्फ दांत सफेद होता है, बल्कि दांत से जुड़ी कुछ बीमारियां भी ठीक होती हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.