
हेल्थ डेस्क. जीका वायरस (zika virus) का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। मुंबई में 79 साल की महिला जीका वायरस से संक्रमित पाई गई। 19 जुलाई को उनमें संक्रमण का लक्षण देखा गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बुधवार को बताया कि इलाज के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। इससे खबराने की जरूरत नहीं हैं। जीका संक्रमण एक स्व-सीमित बीमारी है।
चेंबूर की रहने वाली महिला को 2 अगस्त को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका 20 साल पहले एंजियोप्लास्टी हुई थी। इसके अलावा डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और थैलेसीमिया माइनर जैसी कई बीमारियां हैं। इसके बावजूद उन्होंने जीका वायरस को मात दे दी। तो चलिए बताते हैं जीका वायरस क्या है और ये कैसे फैलता है।
क्या है जीका वायरस
जीका वायरस एडीजी मच्छर के काटने से फैलता है। ये भी डेंगू, चिकनगुनिया और येलो फीवर जैसा ही फैलता है। यह मच्छर दिन और रात के वक्त लोगों को निशाना बनाते हैं। बताया जाता है कि यह गर्भवती महिला को अगर काटता है तो वायरस भ्रूण में जा सकता है। जिसकी वजह से गर्भ में पल रहे बच्चे में दिक्कत हो सकती है।
कैसे फैलता है जीका वायरस
मच्छर के काटने के अलावा, अगर संक्रमित व्यक्ति से यौन संबंध बनाया जाए या फिर ब्लड ली जाए तो सामने वाले में संक्रमण हो सकता है। एडीजी प्रजाति के मच्छर आमतौर पर जमा पानी में अंडे देते हैं।हालांकि जीका वायरस से लड़ने के लिए अभी कोई दवा या वैक्सीन नहीं बनाई गई है।
जीका वायरस के लक्षण
जीका वायरस से पीड़ित ज्यादातर लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखते हैं। वहीं कुछ लोगों में हल्के लक्षण नजर आते हैं। यह कई दिनों से लेकर कुछ सप्ताह तक रह सकता है।
बुखार
शरीर पर चकत्ते पड़ना
जोड़ों में दर्द
सिरदर्द
लाल आंखें
मांसपेशियों में दर्द
जीका संक्रमण का ट्रीटमेंट
वैसे तो इस वायरस से लड़ने के लिए कोई दवा या टीका नहीं बना है। डॉक्टर लक्षण को देखते हुए दवा देते हैं। इसके अलावा मरीज को आराम करने, ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं।
जीका वायरस से बचाव
मच्छर को पनपने ना दें
अपने घर और बाहर पानी को जमा नहीं होने दें।मच्छर भगाने वाले उपकरण और दवा का उपयोग करें। घर से बाहर निकलते वक्त पूरे कपड़े पहने। बच्चों को पूरा कपड़ा पहनाकर बाहर खेलने जाने दें।
यौन संबंध बनाने से बचें
जिस मरीज को पहले जीका वायरस हो चुका है उसके साथ यौन संबंध बनाने से कुछ दिन परहेज करें। दो से तीन महीने निरोध का इस्तेमाल करते हुए ही संबंध बनाएं।
और पढ़ें:
ब्लैक कॉफी पीकर झटपट पाएं जीरो फिगर, लेकिन ध्यान में रखें ये अहम बातें
'चाचा चौधरी' की तरह तेज हो जाएगा दिमाग, इन 10 चीजों को करें रोज
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.