Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि में पहने ये 9 रंग, घर में आएगी सुख-समृद्धि

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri )के सभी नौ दिन मां दुर्गा या देवी शक्ति के 9 अवतारों की पूजा के लिए समर्पित हैं। 9 दिन तक चलने वाला यह उत्सव इस साल 22 मार्च से शुरू हो रहा है। 9 दिन अलग-अलग रंगों के ड्रेस पहनकर माता की पूजा अर्चना करने का महत्व है।

Nitu Kumari | Published : Mar 18, 2023 10:58 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क.चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि आरंभ होती है। इस साल 22 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। देवी भक्त मां के 9 रूपों की आराधना करते हैं। नवरात्रि की देवी दुर्गा, शक्ति या स्त्री ऊर्जा का प्रतीक हैं। देवी दुर्गा के जन्म के आसपास की पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी मां... ब्रह्मा, विष्णु और महेश (शिव) की शक्ति को जोड़ती हैं।

चैत्र नवरात्रि के सभी नौ दिन मां दुर्गा या देवी शक्ति के 9 अवतारों - शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। शास्त्रों के अनुसार नौ दिनों में नौ अलग-अलग देवियों को विभिन्न रंगों के वस्त्र अर्पित किए जाते हैं। इतना ही नहीं माता की पूजा अर्चना करने वालों को भी अलग-अलग रंग के ड्रेस पहनना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन अलग-अलग 9 रंगों के कपड़े पहनकर आराधना करने से मां प्रसन्न होती हैं और घर में सुख संपत्ति प्रदान करती हैं।आइए जानते हैं इन नौ दिनों में किन अलग-अलग 9 रंगों के वस्त्र धारणा करके मां दुर्गा की आराधना की जाती है।

चैत्र नवरात्रि की तारीखें और रंग

22 मार्च - इस दिन कलश स्थापना और माता की मूर्ति स्थापित की जाती है। इस दिन रॉयल ब्लू कलर का ड्रेस पहनना शुभ माना जाता है।

23 मार्च- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। पीले कलर का ड्रेस पहनकर पूजा अर्चना की जाती है।

24 मार्च- मां चंद्रघंटा की पूजा हरा रंग पहनकर की जाती है।

25 मार्च- लक्ष्मी पंचमी इस दिन होगी। ग्रे कलर का ड्रेस पहनना शुभ होगा।

26 मार्च - स्कंद माता की पूजा नारंगी रंग के कपड़े में करना शुभ होता है।

27 मार्च - मां कात्यायनी की पूजा सफेद रंग के कपड़े में की जाती है।

28 मार्च- महा सप्तमी के दिन कालरात्रि मां की पूजा होती है। लाल रंग पहनना शुभ माना गया है।

29 मार्च-दुर्गा अष्टमी, मां महागौरी की पूजा अर्चना इस दिन की जाएगी। मां को बैंगनी रंग पसंद है जो समृद्धि और शालीनता का प्रतीक है।

30 मार्च-नवरात्रि का 9वां दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा करने का होता है। इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है।

और पढ़ें:

Chaitra Navratri 2023: व्रत के दौरान प्रोटीन की कमी को दूर करेगा ये 5 टेस्टी स्नैक्स

Health tips: वजाइना से जुड़ी इन पांच चीजों को भूलकर भी ना करें नजरअंदाज नहीं तो हो सकती हैं गंभीर बीमारी

Read more Articles on
Share this article
click me!